Hit and Run Case: सलमान खान को राहत, मिली हाईकोर्ट से बेल
मुंबई। सलमान खान को हिट एंड रन केस मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है, यह उनके और उनके चाहने वालों के लिए एक बहुत बड़ी खबर है। हाईकोर्ट ने कहा कि सलमान खान जमानत लेने के लिए सेशन कोर्ट जाकर सरेंडर करें और फिर बेल बॉन्ड भरकर जमानत ले जाएं।
जस्टिस अभय थिप्से लगभग डेढ़ घंटे चली जिरह के बाद सेशन कोर्ट के उनके पांच साल की सजा के फैसले पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि हाई कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए अब अगली तारीख 15 जून तय की है। इस दिन हाई कोर्ट इस मामले की सुनवाई के लिए निर्देश देगा, वैसे मामले की सुनवाई जुलाई में शुरू होगी और तब तक आराम से सलमान खान जमानत में रहेंगे और जेल नहीं जायेंगे।
इस खबर को सुनते ही सलमान खान की बहन अलवीरा कोर्ट परिसर से बाहर निकलीं और उनके चेहरे पर आप सकून को आसानी से देख सकते थे।













Click it and Unblock the Notifications