पार्ट टाइम और फुल टाइम जॉब सेक्टर से आने वाली है गुड न्यूज
नई दिल्ली। देश में जो लोग अभी तक पार्ट टाइम जॉब कर रहे हैं और अब उन्हें एक अच्छी फुलटाइम जॉब की तलाश है तो फिर उनके लिए गुड न्यूज है। वर्ष 2015 के सेकेंड हाफ में कई सेक्टर्स में फुल टाइम वर्कर्स के लिए नौकरियां आने
वाली हैं।

एचआर फर्म करियरबिल्डर की ओर से हुए एक सर्वे में फुलटाइम जॉब से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं। न सिर्फ फुलटाइम बल्कि उन लोगों के लिए भी यह सर्वे एक गुड न्यूज है जो पार्ट टाइम जॉब की तलाश में हैं।
नौकरी बदलना चाहते हैं भारतीय
इस सर्वे में कई तथ्यों के बीच ही यह बात भी सामने आई है कि कई भारतीय युवा अब अपनी जॉब में एक बदलाव चाहते हैं और वे इस दिशा में कई कोशिशें भी कर रहे हैं। एक नजर डालिए इस सर्वे से जुड़े कुछ खास आंकड़ों पर।
- 73% इंडियन इंप्लॉयर्स को 2015 के सेकेंड हॉफ में स्थायी और फुल टाइम वर्कर्स की जरूरत है।
- 49% युवा अब अपनी जॉब को बदलना चाहते हैं।
- 60% इंप्लॉयर्स इस समय अस्थायी या फिर कांट्रैक्ट बेस वर्कर्स की तलाश कर रहे हैं।
- 76% इंप्लॉयर्स अच्छे वर्कर्स के लिए सैलरी तक में इजाफा करने को तैयार हैं।
सेक्टर्स
जिन सेक्टर्स से आपके लिए गुड न्यूज आ सकती है वह इस तरह से हैं-
- 43% वर्कर्स की जरूरत कस्टमर सर्विस।
- 40% वर्कर्स सेल्स के सेक्टर में।
- 39% वर्कर्स की जरूरत मार्केटिंग की फील्ड में।
- 38% इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में।
- 34% प्रोडक्शन के क्षेत्र में।
- 30% अकाउंटिंग एंड फाइनेंस के क्षेत्र।
- 27% वर्कर्स की जरूरत ह्यूमन रिर्सोस के क्षेत्र में है।












Click it and Unblock the Notifications