जानिए हिंदू युवती को बुर्के में देखकर दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

जांच में पता चला कि 26 साल की हिंदू युवती 43 साल के मुस्लिम व्यक्ति के साथ मुंबई जा रही थी

नई दिल्ली। दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर एक बुर्का पहनी महिला को लेकर सुरक्षा एजेंसिया सकते में आ गई। तुरंत ही महिला रोका गया और पूछताछ की गई। दरअसल महिला पर शक इस वजह से हुआ क्योंकि महिला ने बुर्का पहन रखा था लेकिन उसका नाम गैर मुस्लिम था। जिसे जानने के बाद सीआईएसएफ के जवानों को शक हुआ जिसके बाद पूछताछ की गई।

जानिए हिंदू युवती को बुर्के में देखकर दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

हुआ यूं कि दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री में सुरक्षा जांच कर रही सीआईएसएफ की महिला सुरक्षा अधिकारी के सामने बुर्का पहने एक युवती पहुंचती है। युवती की सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद महिला सुरक्षा अधिकारी की निगाह युवती के बोर्डिंग पास पर पड़ी। जिसमें उसका हिंदू नाम दर्ज था। उसने तत्काल इसकी जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी।

जांच में पता चला कि 26 साल की हिंदू युवती 43 साल के मुस्लिम व्यक्ति के साथ मुंबई जा रही थी। युवती ने बताया कि उसके साथ जा रहा व्यक्ति उसका मंगेतर है। हालांकि युवती बुर्का पहनने की कोई ठोस वजह नहीं बता पाई। युवती के पास कुछ ही संदेहास्पद बरामद नहीं हुआ । जिसके बाद उसको जाने की इजाजत दे दी गई।

ये घटनाव 25 सितंबर की है जब सुबह 7.15 बजे 26 साल की हिंदू युवती मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ने पहुंची थी। कुछ दिन पहले भी इस तरह की एक घटना सामने आई थी तब एक युवती अपनी मां की निगाहों से बचने के लिए बुर्का पहन कर एयरपोर्ट पर आई थी। वह अपने प्रेमी के साथ बैंकाक जा रही थी। लेकिन जांच के दौरान उसकी चालाकी पकड़ ली गई। हालांकि, उसकी उम्र 19 साल पाए जाने पर पुलिस ने प्रेमी युगल को बैंकाक जाने की इजाजत दे दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+