भारत में हिंदू या मुस्लिम, ज्यादा बच्चे कौन पैदा कर रहा? सर्वे जान चौंक जाएंगे आप

Hindu vs Muslim Fertility Rate: देश में मुस्लिमों की जनसंख्या और बच्चे पैदा करने को लेकर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं। नेताओं से लेकर आम लोगों के मन में यही सवाल है कि मुस्लिम बहुत तेजी से बच्चा पैदा कर रहे हैं। लेकिन आज हम आपलोगों को बताएंगे कि हिंदू और मुस्लिम में सबसे अधिक बच्चा कौन पैदा कर रहा है?

हिंदू या मुस्लिम कौन कर रहा ज्यादा बच्चा पैदा
NFHS की रिपोर्ट के मुताबिक देश के सभी धार्मिक समूहों में प्रजनन दर में गिरावट आई है। पिछले 29 सालों में यानी 1992 से 2021 के बीच मुस्लिमों की प्रजनन दर में सबसे ज्यादा 46.5% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं हिंदुओं में 41.2% की गिरावट आई है।

Muslim Fertility Rate

जिन राज्यों में अधिक मुस्लिम, वहां भी प्रजनन दर में गिरावट
केरल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, असम सहित जिन राज्यों में मुस्लिम आबादी 20 फीसदी से अधिक है वहां भी प्रजनन दर 1.8 से नीचे हो गई है। यानी इन मुस्लिम बहुल प्रदेशों में 5 महिलाएं अपने जीवनकाल में औसतन 9 बच्चों को जन्म दे रही हैं। मतलब एक मुस्लिम महिला के औसतन दो से भी कम बच्चे।

पिछले आंकड़ों में ये थी स्थिति
वर्ष 2019-21 यानी एनएफएचएस 5 में हिंदू महिलाओं की प्रजनन दर 2.29, मुस्लिम की 2.66, सिख की 1.45 और अन्य की 2.83 हो गई। यानी वर्ष 2015-16 के मुकाबले वर्ष 2019-21 हिंदू महिलाओं की प्रजनन दर में 0.38 और मुस्लिम की 0.44 की कम हुई। जबकि सिख महिलाओं की प्रजनन दर में 0.07 और अन्य में 1.08 की बढ़ोतरी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+