हिंदू सेना ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को बताया 'जिहादी', कहा- 2 फरवरी को कराएंगे रोड खाली

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में 15 दिसंबर से मुस्लिम महिलाएं धरने पर बैठी हैं। इन महिलाओं की मांग है कि मोदी सरकार नागरिकता संशोधन कानून को वापस ले। साथ ही इनकी ये भी मांग है कि एनआरसी लागू ना करने का सरकार आश्वासन दे तो वे अपना धरना खत्म कर देंगी। दिल्ली चुनाव में भी शाहीन बाग का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस मुद्दे पर पिछले कई दिनों से बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच, शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को लेकर हिंदू सेना ने विवादित बयान दिया है और कहा है कि वे 2 फरवरी को रोड खाली कराएंगे।

प्रदर्शनकारियों को 'जिहादी' बताया

प्रदर्शनकारियों को 'जिहादी' बताया

हिंदू सेना ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को 'जिहादी' बताया और कहा कि वह 2 फरवरी को सुबह 11 बजे शाहीन बाग के रास्ते खुलवाएगी। हिंदू सेना की तरफ से इसको लेकर प्रेस रिलीज जारी की गई है, जिसमें लिखा है, 'नागरिकता संशोधन कानून के बहाने शाहीन बाग रोड जाम होने से लाखों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाहीन बाग देश विरोधियों का अड्डा बन चुका है। ये धरना प्रदर्शन पीएफआई के दफ्तर के नीचे चल रहा है और पीएफआई का नाम देश में हिंसा फैलाने में भी सामने आया है, इस संगठन का संबंध आतंकी संगठन सिमी से है।'

2 फरवरी को रोड खाली कराएंगे- हिंदू सेना

2 फरवरी को रोड खाली कराएंगे- हिंदू सेना

इसमें आगे कहा गया है, 'शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल होने वाले पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं, भारत को तोड़ने की बात कर रहे हैं व हिंदुओं के खिलाफ जहरीले भाषण दिए जा रहे हैं। हिंदू सेना सभी राष्ट्रवादी संगठनों व आसपास के गांवों से अपील करती है कि सभी समय 11 बजे 2 फरवरी, 2020 को शाहीन बाग रेड लाइट सरिता विहार पहुंचकर जिहादियों से रोड खाली कराएं।'

'शाहीन बाग' पर सियासत जारी

'शाहीन बाग' पर सियासत जारी

हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा, 'शाहीन बाग रोड जाम है, इस कारण लाखों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाहीन बाग में देश विरोधी तत्व लोगों को भड़काने और देश को बांटने का काम रहे हैं।' बता दें कि शाहीन बाग में प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात ठप हो चुका है और इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र की है लेकिन फिर भी बीजेपी शाहीन बाग के मसले पर चुप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+