Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के ने मर्जी से की शादी, भाजपा ने 'लव-जिहाद' बोलकर काटा हंगामा तो पुलिस ने बरसाईं लाठियां

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाकी हिंदू संगठनों के साथ मिलकर एक शादी में जबरन घुसकर जमकर नारेबाजी की। गाजियाबाद में एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी में हिंदू संगठनों ने इसे लव-जिहाद का नाम दिया और रोकने के लिए जबरदस्ती घुसने की कोशिश भी की।

Protest

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाकी हिंदू संगठनों के साथ मिलकर एक शादी में जबरन घुसकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। गाजियाबाद में एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी में हिंदू संगठनों ने इसे लव-जिहाद का नाम दिया और रोकने के लिए जबरदस्ती घर में घुसने की कोशिश भी की। परिवारवालों की शिकायत पर आई पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों पर जमकर लाठियां बरसाईं।

मर्जी से की शादी, फिर भी किया विरोध

मर्जी से की शादी, फिर भी किया विरोध

गाजियाबाद में एक हिंदू लड़की ने अपनी मर्जी से मुस्लिम लड़के से शादी की। दोनों की इस शादी में परिवार की रजामंदी भी थी। शुक्रवार को दोनों ने गाजियाबाद कोर्ट में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की, जिसके बाद शाम को रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन का आयोजन था। जैसे ही इस शादी की जानकारी भाजपा और हिंदू संगठनों को मिली, वो लड़की के घर आ धमके।

लव-जिहाद बोलकर काटा जमकर हंगामा

लव-जिहाद बोलकर काटा जमकर हंगामा

भाजपा, बजरंग दल, हिंदू रक्षा दल और शिवसेना के कार्यकर्ता लड़की के घर के बाहर आकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारी इस शादी को लव-जिहाद का नाम देने लगे और शादी को रुकवाने की भी कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्ती घर में भी घुसने की कोशिश की। लड़की के पिता की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की कि ये शादी सभी की रजामंदी से हुई है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाई जमकर लाठियां

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाई जमकर लाठियां

पुलिस के समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने और लव-जिहाद के खिलाफ विरोध करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर जमकर हंगामा काटा जिससे गाजियाबाद में लंबा जाम भी लग गया। जब प्रदर्शनकारी उग्र हो गए तो पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने पलिस से भी धक्का-मुक्की की जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां बरसाईं। शाम को पुलिस की सुरक्षा में लड़की को ससुराल विदा किया।

न निकाह हुआ और न ही धर्म परिवर्तन

न निकाह हुआ और न ही धर्म परिवर्तन

लड़की के पिता ने बताया कि ये शादी परिवार में सभी की रजामंदी से हुई है। इस शादी में न ही तो धर्म परिवर्तन किया गया है और न ही निकाह हुआ है। लड़का-लड़की दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है। लड़की एमबीबीएस है और लड़के ने एमबीए किया हुआ है। दोनों एक-दूसरे को कॉलेज से जानते हैं और उसी दौरान दोनों को प्यार भी हुआ था। इस शादी से परिवार में किसी को आपत्ति नहीं थी लेकिन हिंदू संगठन जबरदस्ती इसे लव-जिहाद का नाम देने लगे। वहीं बजरंग दल के प्रदेश संयोजक का कहना है कि ये लव-जिहाद नहीं होता तो लड़का ससुराल वालों से 1 करोड़ का फ्लैट नहीं लेता।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+