गणपति बप्पा के दर्शन को लेकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस हिना खान, यूजर ने लिखा- मुस्लिम कहलाने लायक नहीं
मुंबई। एक्ट्रेस हिना खान मुंबई के लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं। वहां पर उन्होंने बाप्पा के सामने माथा टेका और प्रार्थना की। इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी साथ नजर आए। दोनों ने ट्रेडिशनल अटायर पहन रखे थे। अब हिना ट्रोल हो गई हैं। हिना खान को उनके धर्म के कारण सोशल मीडिया पर कई भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। एक यूज़र ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा 'एक काम करो अपना मज़हब चैंज कर लो, प्लीज़ इस तरह इस्लाम को बदनाम मत करो'।

एक यूजर ने लिखा- तुम मुस्लिम कहलाने के लायक नहीं
एक यूज़र ने लिखा है, 'तुम मुस्लिम कहलाने लायक नहीं हो, जाओ अपना नाम भी बदल लो, नमाज़ भी पढ़ लिया करो कभी, लेकिन वो तो तुमसे होता नही है, हमारा धर्म छोड़ दो और इसे खराब मत करो, रमजान में तो तुम फालतू काम कर रही थीं, और अब इस तस्वीर को गर्व से डाल रही हो, शेम ऑन यू'।

कुछ यूजर ने हिना को सराहा भी
जहां हर कोई हिना खान के इस कदम के कारण उन्हे बुरा भला कह रहे हैं वहीं कुछ ऐसे फैंस भी मौजूद हैं जो हिना की खूब सराहना भी करते नज़र आ रहे हैं। आपको बताते चलें कि इन दिनों हिना खान विक्रम भट्ट की फिल्म 'हैक्ड' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वे फैशन एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले गणपति बप्पा की पूजा करने को लेकर सारा अली खान भी ट्रोल हो चुकी हैं।

सारा पर भी धर्म को लेकर कमेंट
सारा ने भी गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति जी के दर्शन करते हुए फोटो शेयर की। इस फोटो में उन्होंने लाल रंग का कुर्ता पहना हुआ है और क्रीम कलर की लैगिंग पहनी हुई है। सारा अली खान की इस तस्वीर को लेकर लोग उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स सारा की पोस्ट पर लगातार कमेंट कर उन्हें अजीबों-गरीब नसीहते दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स सारा की फोटो और उनके लुक की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर गणपति की प्रतिमा के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। उन्होंने लिखा- 'गणपति बप्पा मोरया !!! गणेश जी आप सभी की परेशानियों को दूर करें और आपके पूरे साल को खुशियों, सकारात्मकता और सफलता से भर दें।' एक ट्रोलर ने सारा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि आपका धर्म क्या है। वहीं एक यूजर्स ने लिखा है कि मैं भी मुस्लिम हूं और सारा इस पोस्ट से सभी धर्मों को सम्मान देने की फर्ज अदा किया है।












Click it and Unblock the Notifications