हिमांशी खुराना हुईं कोरोना पॉजिटिव, दो दिन पहले किसानों के प्रोटेस्ट में हुई थीं शामिल

नई दिल्ली। बिग बॉस की कंटेस्टेंट रहीं पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। हिमांशी ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है। बता दें, ​हिमांशी खुराना कृषि से जुड़े बिलों के विरोध में किसानों के समर्थन में उनके साथ प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। हिमांशी लंबे समय से किसानों के समर्थन में पोस्ट कर रही थीं। अब हिमांशी कोरोना वायरस की शिकार हो गई हैं। हिमांशी ने बताया कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

Recommended Video

    Himanshi Khurana निकलीं Corona Positive, Farmers Protest में हुई थी शामिल | वनइंडिया हिंदी
    दो दिन पहले किसानों के प्रोटेस्ट में लिया था हिस्सा

    दो दिन पहले किसानों के प्रोटेस्ट में लिया था हिस्सा

    हिमांशी खुराना ने पोस्ट में लिखा, ''आप सभी को यह बताना चाहती हूं कि पूरी सावधानियां बरतने के बावजूद भी मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूं। जैसा कि आप सभी को पता है कि मैंने दो दिन पहले किसानों के प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था। उस जगह काफी भीड़ थी। आज शाम को अपनी शूटिंग पर जाने से पहले मैंने सोचा की टेस्ट करा लूं।''

    हिमांशी ने कहा - जो मेरे संपर्क में आए थे, वह अपना टेस्ट करवा लें

    हिमांशी ने कहा - जो मेरे संपर्क में आए थे, वह अपना टेस्ट करवा लें

    हिमांशी ने आगे लिखा, ''मैं केवल उन लोगों को यह बताना चाहती थी कि वह अपना टेस्ट करवा लें, जो मेरे संपर्क में आए थे और कृपया आंदोलन के दौरान पूरी सावधानी बरतें। जो लोग भी आंदोलन कर रहे हैं, उनसे मैं ये गुजारिश करना चाहती हूं कि वह यह ना भूले हम महामारी से गुजर रहे हैं। तो कृपया अपना ध्यान रखें।''

    सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं हिमांशी

    सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं हिमांशी

    बता दें, पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हिमांशी बिग बॉस का हिस्सा रहीं हैं। कंटेस्टेंट आसिम रियाज संग हिमांशी की जोड़ी काफी सुर्खियों में रही। शो में दोनों ने एक-दूसरे से अपने प्यार का भी किया। बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी दोनों ने कई गानों में साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी भी हिट है। अब हिमांशी के कोरोना पॉजिटिव होने से उनके फैन्स परेशान हो गए हैं। ट्वीटर पर 'हिमांशी' ट्रेंड भी हो रही है। लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+