नेहा से ब्रेकअप पर हिमांश कोहली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने नहीं उसने मुझे छोड़ा, कोई सच्चाई नहीं जानता

मुंबई। अभिनेता हिमांश कोहली ने सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ हुए ब्रेकअप पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। ब्रेकअप के बाद नेहा इतनी टूट गई थीं कि वो टेलीविजन शो पर रो पड़ी थीं। सोशल मीडिया पर ऐसी खूब खबरें आईं कि हिमांश ने नेहा को धोखा दिया है। अपने ब्रेकअप के करीब एक साल बाद हिमांश ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाले और टेलीविजन पर रोईं, मैं शांत रहा, तो लोगों ने तुरंत ये मान लिया कि मेरी गलती थी।

'पूरी दुनिया मुझे कोस रही थी'

'पूरी दुनिया मुझे कोस रही थी'

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, 'ये मेरी ओर से बुरा ब्रेकअप नहीं था, लेकिन जब कयास लगाए जाने लगे तो सबकुछ बुरा हो गया। ये मेरे जीवन का सबसे खराब दौर था। आज चीजें सही हो गई हैं, लेकिन हां, एक ऐसा समय भी था जब सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया मुझे कोस रही थी। कोई भी असली कहानी नहीं जानना चाहता था और मुझे विलन बना दिया गया। ये बहुत परेशान करने वाला था क्योंकि मैंने अपनी ओर से कुछ नहीं कहा और जो भी उन्होंने (नेहा) सोशल मीडिया पर डाला, लोगों ने उससे अपना ही निष्कर्ष बताना शुरू कर दिया।'

Recommended Video

    नेहा से ब्रेकअप पर हिमांश कोहली ने तोड़ी चुप्पी, मैंने नहीं उसने मुझे छोड़ा, कोई सच्चाई नहीं जानता
    'हर किसी ने मान लिया कि मैं गलत हूं'

    'हर किसी ने मान लिया कि मैं गलत हूं'

    हिमांश ने कहा, 'वो टीवी शोज में रोईं और हर किसी ने मान लिया कि मैं गलत हूं। मैं भी रोना चाहता था लेकिन तब मैंने बहादुरी से आगे बढ़ना ठीक समझा।' हिमांश ने कहा कि कई बार उन्होंने नेहा के सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया देनी चाही लेकिन ऐसा नहीं कर पाए। क्योंकि वह उस महिला को गलत नहीं कहना चाहते थे, जिसके साथ वो कभी प्यार में थे।

    'ये मेरी प्यार की परिभाषा नहीं है'

    'ये मेरी प्यार की परिभाषा नहीं है'

    उन्होंने आगे कहा, 'मन मेरा भी बहुत करता था कि मैं कुछ कहूं, कई बार मैंने सोशल मीडिया पर टाइप भी किया लेकिन मैंने सोचा कि कुछ देर रुक जाऊं। और कुछ घंटों बाद, मैं अपना मन बदल लेता क्योंकि मैं सोचना था कि ये वही इंसान है, जिसे मैं प्यार करता था, तो अब मैं कैसे उसके खिलाफ बोल सकता हूं। ये मेरी प्यार की परिभाषा नहीं है। मैंने उससे कभी ये तक नहीं पूछा कि वो मेरे साथ ऐसा क्यों कर रही है, क्योंकि ये मुझे काफी दुखी कर रहा था।'

    'वो रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थीं'

    'वो रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थीं'

    बता दें ऐसा माना जाता है कि नेहा और हिमांश के रिश्ते का अंत हिमांश के कारण हुआ है। लेकिन हिमांश ने कहा कि ये फैसला उनका नहीं बल्कि नेहा का ही था। वह आगे कहते हैं, 'ऐसी बहुत सी चीजें हो रही थीं, लेकिन मैं उनके बारे में बात नहीं करना चाहता। मैं बस ये कहना चाहता हूं कि वो रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थीं, तब हमने अलग होने का फैसला लिया। ये उनका फैसला था.. जीवन में आगे बढ़ने का और मैंने उस फैसले का सम्मान किया। लेकिन फिर कहानी कुछ और ही हो गई। वो जब भी पोस्ट करतीं तो मुझे अपशब्द सुनने को मिलते।'

    'हम दोनों ही पैसे खर्च करते थे'

    'हम दोनों ही पैसे खर्च करते थे'

    हिमांश ने ये भी कहा कि जब वो नेहा के साथ रिश्ते में थे, तब वो काफी गंभीर थे और भविष्य में नेहा के साथ शादी करने की योजना भी बना रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें भी काफी दुख हुआ जब लोगों ने कहा कि उन्होंने (हिमांश) मशहूर होने के लिए नेहा का इस्तेमाल किया है और उनके ब्रेकअप का कारण बेवफाई है। हिमांश ने कहा, 'मुझे उस बात से सबसे ज्यादा दुख पहुंचा जब लोगों ने मुझपर नेहा को इस्तेमाल करने का आरोप लगाया, मैं समझ नहीं पा रहा था। उनसे मिलने से पहले मेरी चार फिल्में रिलीज हो चुकी थीं और मैं पैसे कमा रहा था। यहां तक कि जब हम साथ थे, मैंने ज्यादा काम नहीं किया क्योंकि मैं उनके साथ उनके शो के लिए ट्रैवल करता था, तो भी हम दोनों ही पैसे खर्च करते थे।'

    'मैंने उन्हें धोखा नहीं दिया है'

    'मैंने उन्हें धोखा नहीं दिया है'

    हिमांश ने कहा, 'शुक्र है कि कुछ महीनों बाद उन्होंने खुद ही साफ कर दिया कि मैंने उन्हें धोखा नहीं दिया है। जिसके बाद सब ठीक होने लगा। अब मैं सब पीछे छोड़ चुका हूं।' हिमांश ने कहा कि जब से उनका नेहा से ब्रेकअप हुआ है, तब से वो उनके संपर्क में नहीं हैं।

    नेहा ने सोशल मीडिया पर किए थे भावुक पोस्ट

    नेहा ने सोशल मीडिया पर किए थे भावुक पोस्ट

    बता दें नेहा ने सोशल मीडिया पर हिमांश को लेकर काफी कुछ लिखा था, उन्होंने बिना उनका नाम लिए कई भावुक पोस्ट लिखे थे और अपने रिश्ते को लेकर सबकुछ कह दिया था। ऐसे भी कयास लगाए गए कि नेहा की नजदीकियां इंडियन आइडल 10 के एक प्रतियोगी के साथ होने लगी थीं, जिसके बाद हिमांश को दिक्कत होने लगी। इसी वजह से नेहा और हिमांश के रिश्ते में परेशानी आने लगी और आखिर में ये रिश्ता टूट गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+