Himachal Pradesh Weather: भारी बर्फबारी से 655 सड़कें बंद, कई जिलों में बत्ती गुल, बर्फबारी का Alert जारी
Himachal Pradesh Weather Forecast: देश के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर से तगड़ी सर्दी का दौर लौट आया है, लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश से हिमाचल बेहाल है तो वहीं मौसम विभाग के ताजा आपडेट में कहा गया है कि राज्य में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक भारी बर्फबारी और बारिश की आशंका है जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।
मौसम विज्ञान विभाग ने 1 फरवरी को राज्य के सभी 12 जिलों में तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं हेतु येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों में शुक्रवार के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

आपको बता दें कि हालिया बर्फबारी और बारिश से हिमाचल में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 655 सड़कें अवरुद्ध हैं, जिससे सड़क यातायात बाधित हुआ है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के मुताबिक, लाहौल-स्पीति में सर्वाधिक 287 सड़कें बंद हैं, जिनमें NH-03 और NH-505 शामिल हैं।
Himachal Pradesh ka Mausam: कई जिलों में बत्ती गुल
सड़कें बंद होने के अलावा, भारी बर्फबारी से पूरे राज्य में बिजली का इंफ्रास्ट्रक्चर खराब हो गया है। 669 पावर ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहे हैं, जिससे कई इलाकों में अंधेरा छा गया है।
- कुल्लू: 216 ट्रांसफार्मर प्रभावित
- शिमला: 214
- चंबा: 104
- मंडी: 94
- लाहौल और स्पीति: 22
- सिरमौर: 13
- किन्नौर: 6

Himachal Pradesh Weather Forecast: बर्फबारी की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई अलर्ट जारी किए हैं, जिसमें चेतावनी दी गई है कि मौसम की स्थिति जल्द ही फिर से खराब हो सकती है।
- 30 जनवरी: ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश की उम्मीद
- 31 जनवरी से 3 फरवरी: राज्य के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
- 1 फरवरी: भारी बर्फबारी और बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी
- इसके अलावा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे सड़क और रेल यातायात और बाधित हो सकता है।

Weather Alert: यात्रा और पर्यटन पर असर
मुख्य राजमार्गों के बंद होने और ताज़ा बर्फबारी के पूर्वानुमान को देखते हुए, अधिकारियों ने पर्यटकों को ऊंचे इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। मनाली, कुफरी और स्पीति घाटी जैसे लोकप्रिय स्थान दुर्गम रह सकते हैं यदि मौसम की स्थिति और खराब होती है।












Click it and Unblock the Notifications