हिमाचल प्रदेश: बाढ़ इस कदर की बह गए बस-ट्रक, देखिए VIDEO
Recommended Video

शिमला। कुल्लूू में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुल्लु के डिप्टी कमिश्नर युनूस खान ने कहा- 'हम लोगों को वहां से निकालने और दूसरी जगह शिफ्ट कराने के काम में लगे हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो ऊंची जगहों पर और नदियों के किनारे न जाएं।' बाढ़ का कहर इतना ज्यादा है कि एक ट्रक ब्यास नदी में बह गया।

इतना ही नहीं मनाली में एक बस बह गई। उल्लेखनीय है कि कुल्लू जिले में भारी बारिश के बाद ब्यास नदी में बाढ़ आ गई है। वहीं, कुल्लू-मनाली हाईवे पर कटराईं के नजदीक डोभी विहाल की एक कालोनी में दो दर्जन लोग अपने घरों में फंस गए हैं। भारी बारिश के चलते ब्यास नदी उफान पर है, जिसके कारण इस कॉलोनी के दोनों तरफ से पानी बह रहा है। फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। राज्य सरकार ने भारी बारिश के बाद आयी बाढ़ को देखते हुए कई जगह स्कूल सोमवार को बंद रखने का फैसला किया है।
प्रशासन और रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन ब्यास के रौद्र रूप को देखते हुए प्रशासन के इंतजाम कम हैं। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर का भी प्रबंध कर लिया है। खराब होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पा रहा है। बाढ़ कारण लोगों का बुरा हाल है और आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications