Himachal Pradesh Panchayat Election Results: जिला परिषद और बीडीसी के नतीजों का ऐलान

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh panchayat election) में पंचायत चुनाव के नतीजों का आज ऐलान हो रहा है। प्रदेश के जिला परिषद और पंचायत समिति वार्ड सदस्यों (बीडीसी) के लिए हुए चुनाव के वोटों की गिनती हुई है। प्रदेश के 80 ब्लाक मुख्यालयों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में देर रात तक सभी नतीजे आए।

Himachal Pradesh Panchayat Election 2021 results

हिमाचल प्रदेश में आज पंचायत समिति के 1638 सदस्यों और जिला परिषद के 239 सदस्य के चुनाव नतीजों का ऐलान हुआ है। प्रदेश में पंचायत समिति के 54 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। ऐसे में 1584 पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट पड़े हैं, जिनकी किस्मत का आज फैसला हुआ है। वहीं जिला परिषद की सभी 239 सीटों पर वोटिंग हुई। परिषद की 249 सीटों के लिए 1193 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में किस्मत आजमाई।

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के लिए तीन चरण में वोट डाले गए हैं। पहले चरण में रविवार (17 जनवरी) को 80 फीसदी मतदान हुआ था। पहले चरण में प्रदेश की कुल 1227 पंचायतों के प्रतिनिधि चुने गए। दूसरे चरण में मंगलवार (19 जनवरी) को 1208 पंचायतों पर चुनाव हुआ, जिसमें 80 फीसदी वोट पड़े। तीसरे चरण में गुरुवार (21 जनवरी) को 1137 पंचायतों पर चुनाव हुए। तीसरे चरण में 81 फीसदी मतदान हुआ।

पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव के नतीजे लिए वोट डाले जाने के बाद घोषित कर दिए गए। बीडीसी और जिला परिषद का परिणाम आज (22 जनवरी) घोषित हुआ है। प्रदेश में तीन चरणों में 3572 पंचायतों पर कुल 52 लाख मतदाताओं में से करीब 43 लाख मतदाताओं ने वोट डाले। बता दें कि पंचायत चुनाव पार्टियों के निशान पर नहीं हो रहे हैं। कई बड़े नेता और उनके परिवार के लोग चुनाव में उतरे हैं लेकिन सभी निर्दलीय प्रत्याशी की हैसियत से ही लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+