हिमाचल प्रदेश: सिरमौर में खाई में गिरी प्राइवेट बस, 9 लोगों की मौत
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। सिरमौर के पास खाई में बस गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल के सिरमौर जिले के दादहू में हुई एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

पुलिस और प्रशासन के लोग घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है। माना जा रहा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
Himachal Pradesh: Nine persons died after a private bus fell in a gorge near Dadahu in Sirmaur. Rescue & relief operations underway. More details awaited. pic.twitter.com/AEghc2m9IX
— ANI (@ANI) November 25, 2018












Click it and Unblock the Notifications