हिमाचल सरकार ने सभी कोविड प्रतिबंधों को लिया वापस, बस इन दो नियमों का पालन जरूरी
नई दिल्ली, 1 अप्रैल: देश में कोरोना वायरस के केस तेजी से कम हो रहे हैं। जिस वजह से अब राज्य सरकारें प्रतिबंधों में ढील दे रही हैं। इसी क्रम में अब हिमाचल सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत राज्य में कोविड रोकथाम के लिए लागू सभी प्रतिबंध वापस ले लिए गए हैं। हालांकि मास्क और हाथ की स्वच्छता वाले नियम का पालन करना अभी भी अनिवार्य है।

वहीं राज्य में कोरोना के मामलों की बात करें, तो गुरुवार को 7 नए मामले सामने आए थे, जबकि 34 मरीजों ने इस वायरस को मात दी। राहत की बता ये रही कि इस अवधि में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केस की संख्या 137 हो गई है। वहीं हिमाचल में अब तक 2,84,529 मरीज सामने आए चुके हैं, जिसमें से कुल 4114 की मौत हुई है।
देश के क्या हैं हालात?
शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1335 नए मरीज सामने आए, जबकि 1918 मरीज डिस्चार्ज हुए। इसके अलावा 52 मरीजों की मौत हुई। वहीं देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,30,25,775 हो गई है, जिसमें से 4,24,90,922 रिकवर हुए। इसके अलावा देश में अब तक कुल 5,21,181 मरीजों की मौत इस महामारी की वजह से हुई है।












Click it and Unblock the Notifications