Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम Shanta Kumar की पत्नी की कोरोना से मौत, खुद भी संक्रमित

नई दिल्ली। Coronavirus: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलिजा की मंगलवार सुबह कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है। इस बात की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने दी है। संतोष शैलिजा का इलाज कांगड़ा जिले के टांडा में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। मंत्री ने अपनी फेसबुक पोस्ट में शांता कुमार की पत्नी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और परिवार को इस
अपूरणीय क्षति के लिए संतावना दी है।

Recommended Video

    Himachal Pradesh: पूर्व CM Shanta Kumar की पत्नी Santosh Shailja का Corona से निधन | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus, covid-19, Himachal Pradesh, Shanta Kumar, himachal pradesh cm shanta kumar, हिमाचल प्रदेश, कोरोना वायरस, कोविड-19, शातां कुमार पत्नी

    संतोष शैलिजा कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं शांता कुमार को शनिवार को टांडा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वह एक दिन पहले वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उनके परिवार के अन्य सदस्य, निजी सचिव, सुरक्षा अधिकारी और ड्राइवर भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सीएम और उनके परिवार की सेहत के बारे में जानकारी लेने के लिए उन्हें रविवार को फोन किया था।

    आपको बता दें कोरोना वायरस से कई अन्य नेताओं ने भी इस साल दुनिया छोड़ दी है। कई अभिनेता भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। देश में बेशक बीते करीब एक महीने से कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखी गई है लेकिन फिर भी इसका खतरा बरकरार है। ऐसे में सरकार की ओर से लोगों को बचाव के उपाय अपनाने को कहा जा रहा है। जैसे मास्क पहनना, हाथों की सफाई रखना और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना।

    साउथ सुपरस्टार Ram Charan कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, होम क्वारंटाइन हुए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+