साउथ सुपरस्टार Ram Charan कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, होम क्वारंटाइन हुए
नई दिल्ली। Ram Charan Coronavirus Positive: अभिनेता राम चरण कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। राम चरण की पोस्ट के अनुसार, उनमें लक्षण नहीं हैं और उन्होंने डॉक्टरों की सलाह पर खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। साथ ही उन्होंने बीते कुछ दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना जांच कराने का अनुरोध किया है। बीते हफ्ते ही राम चरण ने अपने कजिन्स अल्लू अर्जुन, निहारिका और अन्य के साथ क्रिसमस पार्टी की थी।

राम चरण ने मंगलवार को ट्विटर पर बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने लिखा, 'बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध है कि वह अपनी जांच करवाएं। जल्द ही अपनी रिकवरी को लेकर अपडेट दूंगा।' अपनी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा है, 'मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं। कोई लक्षण नहीं हैं और खुद को घर पर क्वारंटाइन किया है। जल्द ही ठीक होने और मजबूत बनकर निकलने की उम्मीद।' आपको बता दें क्रिसमस के मौके पर राम चरण, उनकी पत्नी उपासना कामिनी, अल्लू अर्जुन, निहारिका कोनिदेला और इनके बाकी कजिन्स ने सेलिब्रेशन किया था। इन्होंने एक दूसरे को खाने-पीने का सामान दिया था और सीक्रेट सांता भी खेला था।
राम चरण और अल्लू अर्जुन ने इस जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं। अब ऐसा लगता है कि पार्टी में शामिल सभी लोगों को अपनी जांच करवानी होगी। राम चरण ने इस पार्टी की तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर लिखा था, 'कल रात की तस्वीरें, मैरी क्रिसमस।' इस पार्टी में साइ धरम तेज, अल्लू सिरीश, अल्लू बॉबी, चिंरजीवी की बेटी श्रीजा और सुष्मिता भी शामिल हुई थीं। ऐसे में इन्हें भी अपनी कोरोना जांच करवानी होगी।
गृह मंत्रालय ने 31 जनवरी 2021 तक कोरोना की रोकथाम से संबंधित गाइडलाइन को बढ़ाया
-
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications