बाढ़ की मार झेल रहे हिमाचल में भूकंप के झटके, दहशत में लोग

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के चंबा में गुरुवार सुबह 4.50 बजे 2.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। बता दें कि इससे पहले बुधवार को दोपहर को निकोबार द्वीप में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मौसम विभाग के मुताबिक 2 बजकर 49 मिनिट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई थी। हालांकि भूकंप के झटकों की वजह से किसी के भी हताहत होने या जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं थी।

Himachal pradesh chamba got earthquake of 2.7 magnitude

इसके पहले बीते सप्ताह की बात करें तो मंगलवार को जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके आए थे। भूंकप की तीव्रता 4.2 रिएक्टर स्केल मापी गई है। लोगों ने यह झटके दो बार महसूस किए। भूकंप का असर जम्मू, डोडा, श्रीनगर, उधमपुर समेत पूरे राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिला। इससे पहले जम्मू कश्मीर में 28 जुलाई की रात में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पहले ही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। निचले इलाकों में बाढ़ कहर बरपा रही है। जनजातीय जिले लाहौल स्पीति में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है। भारी बारिश से लाहोल स्पिति में बहुत नुकसान हुआ है। हालांकि, स्पिति में फंसे सभी टूरिस्ट्स को रेस्क्यू कर लिया गया है। दूसरी ओर मलायलम फिल्म की शूटिंग के लिए आई टीम भी बुधवार को वापस लौट गई। इसके अलावा भी देश के कई अलग-अलग राज्यों में प्रकृति के कहर ने लोगों का जीवन बदहाल कर दिया है। असम और महाराष्ट्र में भी बाढ़ से हाल बेहाल है। बाढ़ के चलते अलग अलग इलाकों में कई जानें जा चुकी हैं। सभी जगह रेस्क्यू टीमों के जरिए लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- असम बाढ़ पीड़ितों को अक्षय कुमार ने दान किए 2 करोड़ रुपये, कहा- भगवान ने इतना पैसा दिया है, कहां लेके जाना है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+