हिमाचल प्रदेश: पर्यटकों से भरी बस नदी में गिरी, 7 मरे कई लापता
कुल्लू।
हिमाचल के कुल्लू में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 60 लोगों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बस नदी में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। पुलिस का कहना है कि कुछ लोग अभी लापता हैं क्योंकि नदी का बहाव बहुत तेज था। जो शव बरामद हुए हैं उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पंजाब की एक निजी पर्यटक बस सड़क से फिसलकर तेज बहाव वाली पार्वती नदी में जा गिरी। बस में सवार सभी यात्री पंजाब के बरनाला के रहने वाले थे और प्रसिद्ध धर्मस्थल मणिकरन जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि बस भुंटर से आठ किलोमीटर दूर भुंटर-मणिककरन मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
उन्होंने
कहा कि छह शव बाहर निकाल लिए गए हैं और बचाव कार्य जोरों पर है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। घायलों को राज्य की राजधानी शिमला से 200 किलोमीटर दूर कुल्लू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।











Click it and Unblock the Notifications