पश्चिम बंगाल: क्लब में जोरदार बम धमाका, एक की मौत
पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी मात्रा में विस्फोटक कहां से आया।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के श्रीबती ग्राम में एक क्लब में सोमवार को जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया। धमाके में एक शख्स की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, क्लब में भारी मात्रा में बम और अन्य विस्फोटक छुपा कर रखे गए थे।
फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी मात्रा में विस्फोटक कहां से आया।












Click it and Unblock the Notifications