केजरीवाल के चुनाव लड़ने पर लग सकती है रोक, हाई कोर्ट ने थमाया नोटिस
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल को उनके विधान सभा चुनाव में नामांकन विवाद पर नोटिस थमा दिया है। कोर्ट ने कांग्रेस नेता किरण वालिया की उस याचिका पर सुनवाई करते हुए यह नोटिस दिया है जिसमें वालिया ने केजरीवाल के वोटर कार्ड और चुनाव आयोग से जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल का घर गाजियाबाद में है साथ ही उनका दिल्ली में कोई घर नहीं है। ऐसे में केजरीवाल के पास दिल्ली के पते पर वोटर आईडी कार्ड पर वालिया ने सवाल उठाया था। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार को उस प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।
किरण वालिया ने इससे पहले चुनाव आयोग में भी केजरीवाल के खिलाफ शिकायत की थी लेकिन चुनाव आयोग ने इसपर कार्यवाही करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद वालिया ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
वालिया ने अपनी शिकायत में कहा था कि केजरीवाल ने अपने नामांकन पत्र में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के बारे में आयोग को जानकारी नहीं दी है। इस लिहाज से केजरीवाल के खिलाफ जानकारी छिपाने के आरोप में उनका नामांकन रद्द कर देना चाहिए। वहीं कोर्ट ने केजरीवाल से इस मामले में जल्द से जल्द जवाब देने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications