जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का पता चला, सेना को मिले भारी मात्रा में हथियार
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का भांडा फोड़ने के साथ ही भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। हथियार और आतंकियों का ठिकाने का पता उस समय लगा जब स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, 41 राष्ट्रीय राइफल और सीआरपीएफ की 98 बटालियन की तरफ से एक ऑपरेशन चलाया गया।
कुपवाड़ा। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का भांडा फोड़ने के साथ ही भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। हथियार और आतंकियों का ठिकाने का पता उस समय लगा जब स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, 41 राष्ट्रीय राइफल और सीआरपीएफ की 98 बटालियन की तरफ से सोमवार रात एक ऑपरेशन चलाया गया था। इस माले में केस दर्ज करके इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

20 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन
एक पुलिस ऑफिसर की ओर से जानकारी दी गई है कि करीब 20 तक ज्वॉइन्ट टीमों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। यह सर्च ऑपरेशन लश्तियाल के जंगलों में चलाया गया था। पुलिस ऑफिसर की ओर से बताया गया कि इंटेलीजेंस इनपुट मिलने के बाद ज्वॉइन्ट टीमों ने रविवार को सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया था। इसके बाद उन्हें आतंकी ठिकानों का पता चला और यहां से हथियार बरामद हुए। सेना को यहां से छह हैंड ग्रेनेड, एक चाइनीज पिस्टल, दो किलोग्राम आईईडी, तीन यूबीजीएल शेल, सात डिटोनटर्स, एक कंबल और ऐसी कई चीजें बरामद हुई हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से आने वाले आतंकियों की ओर से घाटी में बड़ी साजिशों को अंजाम देने की कोशिशें हो रही हैं।
रविवार को पु्ंछ में सेना ने पाकिस्तान से आई बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) टीम की ओर से भारतीय जवानों का सिर कलम करने की कोशिशों को नाकाम किया था। इसके अलावा बडगाम स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर भी एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम किया जा चुका है। यहां पर सुरक्षाबलों ने उस समय एक संदिग्ध को मार गिराया जब वह सिक्योरिटी जोन में दाखिल होने की कोशिशें कर रहा था। इस संदिग्ध ने सुरक्षा घेरा पार कर लिया था और वह एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के काफी करीब आ गया था। पहले तो एक संतरी ने उसे चेतावनी दी और जब उसने इस चेतावनी को अनसुना कर दिया तो गोली मार दी गई।












Click it and Unblock the Notifications