#SareeTwitter: आयुष्मान खुराना ने पहनी साड़ी, खुद को बताया 'Dream Girl'
मुंबई। इन दिनों ट्विटर पर #SareeTwitter ट्रेंड चल रहा है, आम से लेकर खास तक लोग इस हैश टैग के तहत अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, अब इस लोकप्रिय ट्रेंड में कूदे हिंदी सिनेमा के गंभीर एक्टर कहे जाने आयुष्मान खुराना, जिन्होंने साड़ी में अपनी फोटो शेयर की है। शेयर की गई तस्वीर में वो एक खूबसूरत ब्लू-ग्नीन साड़ी पहने हुए हैं और उनका एक्सप्रेशन बहुत ज्यादा फनी है, यहीं नहीं उन्होंने साड़ी के साथ मैचिंग चूड़ियां भी कैरी की हैं, फोटो में वे एक टूव्हीलर पर बैठे दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया कि 'ड्रीमगर्ल' इस साल के आखिर में #SareeTwitter।
आयुष्मान खुराना ने पहनी साड़ी
दरअसल 'ड्रीमगर्ल', एक्टर आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म है, जिसमें वो अभिनेत्री नुसरत भरूचा संग नजर आएंगे, फिल्म में शायद आयुष्मान साड़ी पहने दिखेंगे और इसलिए उन्होंने #SareeTwitter के तहत अपना फनी लुक शेयर किया है, आयुष्मान की इस फोटो को काफी लाइक्स मिल रहे हैं और लोग उन पर काफी फनी कमेंट्स कर रहे हैं, कुल मिलाकर कहा जा सकता है आयु्ष्मान की साड़ी वाली फोटो इस समय सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
प्रियंका गांधी ने भी शेयर की थी तस्वीर
आपको बता दें कि #SareeTwitter ट्रेंड से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी अछूती नहीं रही हैं, एक दिन पहले उन्होंने भी इस ट्रेंड के तहत अपनी शादी की सुबह वाली करीब 22 साल पुरानी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की थी।

'22 साल पहले मेरी शादी की सुबह पूजा की तस्वीर'
अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था कि 22 साल पहले मेरी शादी की सुबह पूजा की तस्वीर, इसी के साथ उन्होंने #SareeTwitter का भी इस्तेमाल किया, तस्वीर में प्रियंका गांधी पिंक कलर की बनारसी साड़ी पहने हुए थीं और निसंदेह बहुत ज्यादा सुंदर नजर आ रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications