सुषमा स्वराज के पति बोले, तुम्हारे पीछे दौड़ते-दौड़ते थक गया हूं
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जिस तरह से आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया उसके बाद से लगातार तमाम सियासी महकमे से इसे लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लेकिन तमाम प्रतिक्रियाओं के बीच सबसे दिलचस्प प्रतिक्रिया सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने दी है। सुषमा स्वराज के एलान के बाद स्वराज कौशल ने एक अलग ही अंदाज में सुषमा स्वराज को शुक्रिया कहा है। आपको बता दें कि कौशल स्वराज मिजोरम के राज्यपाल रह चुके हैं।

मैडम बहुत शुक्रिया
स्वराज कौशल ने ट्वीट करके लिखा कि मैडम, बहुत शुक्रिया, आपने यह फैसला लिया कि अब भविष्य में आप चुनाव नहीं लड़ेंगी। मुझे याद है कि एक समय था जब मिल्खा सिंह ने भी दौड़ना बंद कर दिया था। कौशल स्वराज ने बेहद की खास अंदाज में कई ट्वीट करके सुषमा स्वराज की चुटकी ली। उन्होंने कहा कि यह मैराथन 1997 से लगातार चल रही है और इसे अब 41 वर्ष हो गए हैं। आपने 11 चुनाव में सीधे तौर पर हिस्सा लिया है, सच तो यह है कि अगर 1977 के बाद की बात करें दो सिर्फ दो बार 1991 और 2004 में आपने चुनाव नहीं लड़ा है

25 वर्ष की उम्र से लड़ रही हैं चुनाव
सुषमा स्वराज के पति ने कहा कि आप चार बार लोकसभा सदस्य रहीं, तीन बार राज्यसभा सदस्य रहीं और तीन बार राज्य विधानसभा की सदस्य रहीं। जब महज 25 वर्ष की थीं, तबसे चुनाव लड़ रही हैं, चुनाव लड़ते हुए आपको 41 वर्ष हो गए हैं, यह अपने आप में काफी लंबी मैराथन है। आपको बता दें कि सुषमा स्वराज की तरह कौशल स्वराज भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और वह अपने दिलचस्प और हाजिर जवाब ट्वीट के लिए अक्सर चर्चा में भी रहते हैं।

तुम्हारे पीछे दौड़ते-दौड़ते मैं थक गया हूं
सुषमा स्वराज की तारीफ करते हुए कौशल स्वराज ने लिखा कि पिछले 47 सालों से मैं भी तुम्हारे पीछे दौड़ रहा हूं, अब मैं भी 19 साल का नहीं रहा हूं, मैं भी थकने लगा हूं। धन्यवाद। आपको बता दें कि सुषमा स्वराज ने चुनाव लड़ने से अब सन्यास ले लिया है, हालांकि उन्होंने साफ किया है कि वह सक्रिय राजनीति से सन्यास नहीं ले रही हैं।
इसे भी पढ़ें- आप MLA सोमनाथ भारती ने महिला एंकर को दी गाली, कहा-औकात ना भूलो तुम, देखें Video












Click it and Unblock the Notifications