काले हिरण के बारे में अगर सलमान को पता होती यें बातें, तो नहीं जाना पड़ता जेल
नई दिल्ली। जोधपुर की अदालत ने सलमान खान को काले हिरण के शिकार का दोषी पाते हुए उन्हें पांच साल की सजा सुनाई और 10000 रुपए का जुर्माना ठोका है। गौर करने वाली बात यह है कि यह मामला 20 वर्ष पुराना है, जिसमे कोर्ट ने सलमान खान को दोषी ठहराते हुए उन्हे जेल भेजा है। लेकिन इन सब के बीच हर किसी के मन में एक सवाल यह भी है कि आखिर एक हिरण को मारने की इतनी बड़ा सजा क्यों कोर्ट ने सलमान खान को दी है। ऐसे में हमे यह समझने की जरूरत है कि कोर्ट के इस सख्त रूख के पीछे की असल वजह क्या है, जिसकी वजह से बॉलिवुड के दबंग सलमान खान को जेल में रात गुजारनी पड़ रही है।

संरक्षित जानवर है
दरअसल काला हिरण वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत एक संरक्षित जानवर है, जिसके शिकार पर पूरी तरह से पाबंदी है। सलमान खान इसी के तहत दोषी पाए गए हैं और कोर्ट ने उन्हें पांच साल की सजा सुनाई है। काला हिरण लुप्तप्राय जानवर की श्रेणी में आता है, यह गांव, जंगलों और शहर के बाहरी इलाकों में इंसानों के बीच रहने के लिए जाना जाता है। इसकी बड़ी वजह यह है कि जिस तरह से लगातार जंगलों को काटा जा रहा है उसके चलते यह अक्सर इंसानी बस्तियों के बीच देखा जाता है। लगातार शिकार की वजह से काले हिरणों की संख्या में काफी कमी आई है। आईए डालते हैं काले हिरण की कुछ खासियत के बारे में।

महज 10-5 वर्ष की होती है आयु
काले हिरण को भारत में भारतीय चिंकारा भी कहा जाता है। इसकी उंचाई 74 से 84 सेंटीमीटर के बीच होती है। नर हिरण का वजन तकरीबन 20-57 किलोग्राम होता है, जबकि मादा हिरण का वजन 20-33 किलोग्राम होता है। यह 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। इसकी औसत उम्र 10-15 वर्ष होती है।

धार्मिक महत्व है काले हिरण का
धर्मग्रंधों के अनुसार काले हिरण भगवान श्रीकृष्ण का रथसवार थे, संस्कृत की पुस्तकों में इसे कृष्ण मृग के नाम से जाना जाता है। इन्हें भगवान वायु और चंद्र का भी वाहन माना जाता है। भगवान कृष्ण और कर्णी माता से जुड़े होने की वजह से काले हिरणों को राजस्थान में धार्मिक आश्रय भी प्राप्त है, जहां सलमान खान ने इन हिरणों का शिकार किया था। इसी वजह से सलमान खान के खिलाफ धार्मिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया था।

रंग बदलते हैं
ऐसा माना जाता है कि काला हिरण समय के अनुसार अपने रंग को भी बदल लेता है। यह शाकाहारी जीव होता है। यह मुख्य रूप से खुले में चारा खाते हैं, इनकी सींग काफी सूखी और घुमावदार होती हैं। अक्सर उन्हें खेतों में चरते हुए देखा जाता है। ये ज्यादातर खेतो में बैठे रहते हैं, लेकिन गर्मियों में यह पानी और खाने की तलाश में काफी दूर तक निकल जाते हैं।

शाही परिवार के लोग करते थे शिकार
काला हिरण का शिकार करते हुए तमाम पेंटिंग्स मुगल काल के दौरान बनी थीं। इनका शिकार अक्सर शाही परिवार के लोग करते थे, लेकिन मौजूदा समय में यह संरक्षित जीव है, लिहाजा इसे किसी सुपरस्टार से कम का दर्जा नहीं प्राप्त है। यही वजह है कि सलमान खान को काले हिरण का शिकार करना काफी महंगा पड़ा है। भारत में काला हिरण मुख्य रूप से गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में पाए जाते हैं।

काफी डरपोक होते हैं काले हिरण
काला हिरण स्वभाव से काफी डरपोक होते हैं और कभी-कभी तो वह खतरे की आहत से ही दिल का दौरा पड़ने की वजह से मर जाते हैं। लेकिन वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत इन्हें एक वरदान प्राप्त हुआ। जिसमे काला हिरण, शेर, हाथी, चिंकारा सहित तमाम जानवरों को प्रतिबंधित जानवरों की श्रेणी में रखा गया गया, जिसके बाद इनका शिकार करना अपराध है। वर्ष 2008 में इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंसर्वेशन ऑफ नेचर ने काला हरिण को लुप्तप्राय जानवर की श्रेणी में डाल दिया था, लेकिन 2017 में इसे लीस्ट कंसर्न यानि कम चिंता का विषय बताया था।
इसे भी पढ़ें- सलमान खान को नहीं मिली राहत, आज जेल में ही काटनी होगी रात












Click it and Unblock the Notifications