जानिए आप कैसे चंद्रयान-2 की चांद पर लैंडिंग के बन सकते हैं गवाह

नई दिल्ली। इसरो का मिशन चंद्रयान-2 चांद की सतह पर 7 सितंबर को सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। यह लैंडिंग लैंड करे रात 1.30 बजे से 2.30 के बीच होगी। दुनियभार की निगाहें इस लैंडिंग पर टिकी हैं। खुद प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी हाई स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची के साथ बेंगलुरू स्थति इसरो के सेंटर में इस दौरान मौजूद रहेंगे। अगर भारत चांद पर चंद्रयान-2 की सफल लैंडिंग कर देता है तो ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ने यह सफलता अपने नाम की है।

chandrayaan 2

आज देर रात होने वाली इस लैंडिंग की इसरो लाइव अपडेट्स प्रसारित करेगा। ऐसे में अगर आप भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनना चाहते हैं तो आप इसरो की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसरो अपनी आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर पल-पल की अपडेट को देखा जा सकता है। इस लॉन्च का लाइव अपडेट आप पीआईबी इंडिया के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। इसके साथ ही दूरदर्शन नेशनल के यूट्यूब चैनल पर भी इसकी लाइव लिंक को साझा किया जाएगा।

ऐतिहासिक चंद्रयान-2 के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की अपडेट को इसरो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी साझा करेगा। आप वहां पर भी इसकी लाइव अपडेट को देख सकते हैं। इसके साथ ही आ वनइंडिया हिंदी पर भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बन सकते हैं। बता दें कि चंद्रयान-2 का विक्रम देर रात 01.30 से लैंड करना शुरू करेगा, ये प्रक्रिया सात सितंबर सुबह 5 बजे तक जारी रहेगी। आज रात डेढ़ बजे के बाद लैंडर 'विक्रम' की स्पीड 6 किलोमीटर प्रति सेकेंड यानी 21600 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। जो एक कमर्शियल फ्लाइट की औसत स्पीड से 30-40 गुना ज्यादा है। आमतौर पर एक फ्लाइट की रफ्तार 500-900 किमी प्रति घंटे होती है।

Recommended Video

    Chandrayaan 2 को मिला महाकाल का आशीर्वाद | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+