Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अटल से अंबानी के शेफ हेमंत ओबराय रिटायर

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) हेमंत ओबराय को शेफ की दुनिया का आप चाहें तो अमिताभ बच्चन से लेकर सचिन तेंदुलकर कुछ भी कह सकते हैं। उनकी हाथ की बनाई सिकंदरी रान और बिरयानी से लेकर मलाई कोफ्ता को एक बार जो खुशनसीब चख लेता है, उसके बाद तो वो उनका शैदाई हो जाता है।

Hemant Oberoi, Chef of Atal Bihari Vajpayee to Ambani clan retires

मुंबई के ताज होटल के डायरेक्टर शेफ के पद से हेमंत ओबराय रिटायर हो गए हैं। उधर वे करीब चालीस सालों तक रहे। शेफ के दुनिया में उनसे बड़ा और सस्मानित नाम कोई नहीं है।

तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन, रतन टाटा उनके हाथ की बनी डिशेज के दिवाने हैं। अटल बिहारी वाजपयी तो अपनी विदेश यात्राओं के समय हेमंत को लेकर जाते थे।

फिश पसंद

वाजपेयी जी को हेमंत के हाथ से बनाई फिश बेहद पसंद रही है। वे हेमंत ओबराय की हाथ की बनी खीर को भी बहुत पसंद करते रहे हैं।कहते हैं कि बिल क्लिंटन जब अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में कई बरस पहले भारत आए थे तब धीरूभाई अंबानी ने उनके लिए अपने सि-विंड वाले आवास में भोज रखा था। उस सारे भोज को तैयार हेमंत की देखरखे में ही किया गया था।

दिल्ली वाले ओबराय

हेमंत का संबंध दिल्ली से है। उनके पिता रेलवे में नौकरी करते थे। हेमंत ओबराय ने एक बार इस नाचीज लेखक को बताया था कि भले ही उनके पकाए भोजन को दुनियाभर में पसंद किया जाता हो, पर उन्हें अपनी मां के बनाए भोजन से बेहतर कुछ नहीं लगता। उसमें भी खासतौर पर सरसों का साग और मक्की की रोटी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+