हेमा मालिनी सड़क हादसा: ड्राइवर को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार

जयपुर। सिने अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी फिलहाल खतरे से बाहर हैं लेकिन वो इस समय जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनसे मिलने उनकी बेटी ईशा देओल अपने पति के साथ पहुंची है।

पुलिस ने हेमा के कार के ड्राईवर महेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि गुरूवार रात को जब मेंहदी बालाजी का दर्शन करके हेमामालिनी दिल्ली लौट रही थीं तो हाइवे पर उनकी मर्सिडीज गलत दिशा से आ रही आल्टो कार से जा टकराई।

जिसमें हमेमालिनी समेत आल्टों में बैठे सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गये और इस हादसे में एक दो साल की बच्ची की मौत हो गई है और एक पांच साल के बच्चे की हालत अभी नाजुक है। चश्मदीद डॉक्टर की मदद से घायलों को दौसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया और दौसा के विधायक हेमामालिनी को लेकर सीधे जयपुर के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे जहां हेमा का इलाज हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+