पांच साल में कितनी बढ़ी मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी की संपत्ति?

मथुरा। मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने पोल पैनल के सामने अपनी कुल संपत्ति का खुलासा किया है। इसके अनुसार बीते 5 सालों में हेमा की संपत्ति 34.46 करोड़ बढ़ी है। मथुरा सीट से नामांकन भरते हुए हेमा ने चुनाव आयोग को अपनी कुल संपत्ति का एफीडेविट जमा किया। इसके साथ बीते 5 सालों के इनकम टैक्स रिटर्न से मालूम होता है कि हेमा और उनके पति धर्मेंद्र ने हर साल 10 करोड़ रुपये कमाए हैं। इनकम टैक्स रिटर्न में हेमा ने 2013-13 में 15.93 लाख की आय दिखाई है जो कि 2017-18 में 1.19 करोड़ से अधिक हो गई।

Hema malini is a millionaire says her affidavit to election commission

एफीडेविट के अनुसार साल 2014-15 में उनकी आय 3.12 करोड़ रही जबकि 2015-16 में ये 1.19 करोड़ हो गई और 2016-17 में 4.30 करोड़ हो गई। एफीडेविट के अनुसार हेमा ने बीते साल 9.87 करोड़ की कमाई की जबकि उनके पति धर्मेंद्र ने कुल 9.73 करोड़ की कमाई की। एफीडेविट के अनुसार धर्मेंद्र को गाड़ियों का शौक है। हेमा के पास दो कार हैं 33.62 लाख की मरसिडीज उन्होंने साल 2011 में खरीदी थी जबकि साल 2005 में उन्होंने 4.5 लाख की टोयोटा कार खरीदी थी।

धर्मेंद्र की कुल आय 123.85 करोड़ जोड़ी गई है। वहीं हेमा पर जहां 6.75 करोड़ रुपये का कर्ज है वहीं धर्मेंद्र पर 7.37 करोड़ का कर्ज है। विंटेज कार का शौक रखने वाले धर्मेंद्र ने आज तक 1965 में महज 7000 रुपए में खरीदी गई अपनी रेंज रोवर भी आज तक नहीं बेची है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, रामपुर से इन्हें दिया टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+