लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, रामपुर से इन्हें दिया टिकट
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी करने का दौर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने एक और सूची जारी की है। इसमें गुजरात की दो सीटों और उत्तर प्रदेश की एक सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है।

रामपुर सीट से संजय कपूर होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार
कांग्रेस की ओर से जारी इस नई सूची में गुजरात के कच्छ से नरेश एन महेश्वरी और गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से धर्मेश भिमभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश की रामपुर संसदीय सीट से संजय कपूर को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में लोकसभा की 26 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए थे। जिनमें संजय निरूपम का है जिनको मुंबई (उत्तर-पश्चिम) सीट से टिकट दिया गया है।

सपा और बीजेपी ने भी उतारे अपने उम्मीदवार
बता दें कि लोकसभा चुनाव में रामपुर लोकसभा सीट के लिए बीजेपी ने जयप्रदा को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि जयप्रदा मंगलवार को ही बीजेपी में शामिल हुईं है, शामिल होने के कुछ देर बाद रामपुर लोकसभा सीट के लिए उनके नाम का ऐलान कर दिया गया है। जबकि सपा-बसपा गठबंधन की ओर से आजम खान चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में इस सीट पर लड़ाई दिलचस्प हो गई है। क्योंकि जयप्रदा पहले समाजवादी पार्टी का हिस्सा रह चुकी हैं लेकिन अब वो आजम खान के खिलाफ रामपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं।

सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव
नाव लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान पहले ही हो चुका है। इसमें प्रथम चरण के चुनाव में 91 लोकसभा सीटों और दूसरे चरण के चुनाव में 97 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। तीसरे चरण में 115 सीटों, चौथे चरण में 71, पांचवें चरण में 51, छठे चरण में 59 और सातवें चरण में 59 सीटों पर चुनाव होंगे। उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के साथ-साथ नामांकन भरने का दौर भी शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान होना है।












Click it and Unblock the Notifications