Balika Vadhu: इस अभिनेत्री ने प्ले किया था यंग 'दादीसा' का रोल, सुरेखा से था खून का रिश्ता
मुंबई, 16 जुलाई। 'कलर्स' के मशहूर शो 'बालिका वधू' में 'दादी सा' का रोल निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने आज 75 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। सुरेखा सीकरी के निधन से कला जगत को गहरा सदमा लगा है। मालूम हो कि थिएटर, फिल्म और टीवी, हर क्षेत्र में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली सुरेखा सीकरी तो अभिनेत्री बनना ही नहीं चाहती थीं।

पत्रकार बनना चाहती थीं सुरेखा सीकरी
लेकिन कहते हैं ना किस्मत में जो लिखा होता है वो उसे मिल ही जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ सुरेखा के भी साथ। वो तो पत्रकार बनने का ख्वाब देख रही थीं क्योंकि उनकी रूचि पढ़ाई-लिखाई में ही थी। और उनकी बहन के लिए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का फार्म मंगाया गया था लेकिन बहन ने उसे नहीं भरा और उनकी जगह सुरेखा ने उसे भर दिया और उनका सेलेक्शन हो गया और बस यही से उनके अभिनय की यात्रा का प्रारंभ हुई।

हीबा शाह ने निभाया यंग 'दादीसा' का रोल
वो आम लोगों के दिलों में तब राज करने लगी जब उन्होंने कलर्स के मशहूर शो 'बालिका वधू' में 'दादी सा' का रोल निभाया। लगातार आठ साल तक चले इस शो ने सफलता का नया इतिहास लिखा था, जिसमें सुरेखा सीकरी की एक्टिंग का महत्वपूर्ण योगदान था। इस शो में एक और खास बात थी, जो कि शायद बहुत कम लोगों को पता होगी और वो ये कि इस शो में यंग दादी का रोल प्ले उनकी भांजी हीबा शाह ने किया था।

फ्लैशबैक स्टोरी
दरअसल शो के किरदार की फ्लैशबैक स्टोरी में सुरेखा को यंग दिखाना थोड़ा मुश्किल था, इसलिए शो की टीम को ऐसे एक्ट्रेस की तलाश थी, जो कि देखने में बिल्कुल उनके जैसी ही लगे और ये तलाश खत्म हुई हीबा शाह पर, जो एक्टर नसीरुद्दीन शाह और सुरेखा सीकरी की बहन अभिनेत्री मनारा सीकरी उर्फ परवीन मुराद की बेटी हैं। उन्होंने बालिका वधू के कुछ एपीसोड में कल्याणी देवी ( शो के किरदार का नाम) का रोल प्ले किया।

सुरेखा के काफी क्लोज रही हैं हीबा
आपको बता दें कि नसीरुद्दीन शाह से मनारा सीकरी उम्र में 15 साल बड़ी थीं। बाद में दोनों का तलाक हो गयाा था।हालांकि तलाक होने के बाद नसीरुद्दीन शाह ने रत्ना पाठक शाह से शादी कर ली।
मनारा सीकरी का देहांत हो गया
रत्ना से शादी के कुछ समय बाद ही मनारा सीकरी का देहांत हो गया। उसके बाद, उनकी बेटी हीबा, उनके साथ रहने लगीं लेकिन वो सुरेखा के काफी क्लोज रही हैं।
-
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications