हरियाणा में किसानों के विरोध के चलते देर रात तक लगा रहा जबरदस्‍त ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

हरियाणा में किसानों के विरोध चलते देर रात तक लगा रहा जबरदस्‍त ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

नई दिल्‍ली, 23 सितंबर: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार से किसानों ने धान की उपज की खरीद ना होने को लेकर सुबह से विरोध प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर हजारों की संख्‍या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए जिसके कारण नेशलन हाईवे पर देर रात तक हैवी ट्र‍ैफिक जाम लगा रहा।

trafficjam

सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में एक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया जिसके चलते बड़े पैमाने पर यातायात जाम हो गया। पुलिस ने कहा बताया कि वे राजमार्ग छोड़ कर अलग स्‍थान पर प्रदर्शन करने के लिए किसान संघ के नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं।

फसल की खरीद में देरी किए जाने के कारण सड़कों पर उतरे किसान

गौरतलब है कि हरियाणा के किसानों ने खेत से कटी हुई फसल की खरीद में देरी किए जाने के विरोध में कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद के पास राजमार्ग जाम कर दिया। किसानों ने कहा कि उनके पास अपनी फसलों को स्टोर करने के लिए जगह नहीं है, किसानों ने राज्य सरकार से खरीद की तारीख आगे बढ़ाने के लिए कहा था।

उपज मंडियों या बाजारों में लावारिस पड़ी है

किसानों का कहना है कि उनकी उपज मंडियों या बाजारों में लावारिस पड़ी है क्योंकि एजेंसियों ने अभी तक उनकी खरीद शुरू नहीं की है। जिसके कारण अंबाला, कैथल और अन्य जिलों में अनाज मंडियों में नमी की मात्रा में वृद्धि के कारण सैकड़ों क्विंटल धान का स्टॉक नष्ट हो गया है। भले ही मंडियों में भारी मात्रा में धान की उपज आने लगा हो, लेकिन एजेंसियों ने अभी तक खरीद शुरू नहीं की है।

उपज मंडियों या बाजारों में लावारिस पड़ी है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+