Orange Alert: मुंबई में भारी बारिश, पुलिस ने की लोगों से ये अपील
मुंबई। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, ठाणे और पालघर में आज सुबह से ही बादल मेहरबान हैं, आपको बता दें कि मुंबई में आज और कल के लिए मौसम विभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, बारिश की वजह से मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिल रही है, हालांकि बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मुंबई में भारी बारिश
स्टार एयर की राजस्थान के किशनगढ़ से से इंदौर जा रही उड़ान को तेज बारिश के कारण अहमदाबाद भेजा गया है तो वहीं, इंडिगो एयरलाइन की दिल्ली से इंदौर आ रही उड़ान को खराब मौसम के कारण भोपाल भेज दिया गया है।
मुंबई पुलिस ने की लोगों से अपील
मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो आज और कल घर से बाहर ना निकलें और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मुंबई के अलावा अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और असम के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी।
दक्षिण भारत में बरसेंगे बादल
अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, कोंकण व गोवा, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगह भारी वर्षा का भी अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि बारिश का ये सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

देश के करीब 10 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका
कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं, बंगाल की खाड़ी में दबाव बनने से अगले 48 घंटों के दौरान देश के करीब 10 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका है। आईएमडी ने कहा है कि गुजरात, दमनदीप, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, नॉर्थ ईस्ट, यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी, छत्तीसगढ़ , पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश की आशंका है, मौसम विभाग ने सबको सचेत रहने के लिए कहा है।
-
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Aaj Ka Mausam: UP-राजस्थान में सूरज बरपाएगा कहर, JK समेत 9 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Delhi Weather: बारिश गई, अब गर्मी का कहर शुरू, 40 जाएगा पारा, घर से निकलने से पहले देखें वेदर रिपोर्ट -
Aaj Ka Mausam: असम-हिमाचल समेत 11 राज्यों में Rain Alert, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, IMD ने क्या कहा? -
Weather Today: सावधान! अगले 24 घंटे 11 राज्यों पर भारी,आंधी-तूफान और बारिश का टॉर्चर, पढ़ लें IMD की चेतावनी -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण












Click it and Unblock the Notifications