J&K Weather: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट, कहारा गांव में बादल फटा, कई मकान बाढ़ में बहे
नई दिल्ली, 20 जुलाई। इस वक्त देश के हर हिस्से में मौसम ने उथल-पुथल मचाई हुई है। एक तरफ जहां देश के कुछ राज्य भारी बारिश की चपेट में हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में गर्मी और उमस ने तहलका मचाया हुआ है। भारी बारिश से अछूता कश्मीर भी नहीं है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक यहां पर भारी बारिश की आशंका है, जिसके चलते कहीं-कहीं पर भूस्खलन की स्थिति भी पैदा हो सकती है।

तो वहीं डोडा जिले के कहारा गांव में बादल फट गया है, जिसकी वजह से गांव में बाढ़ आ गई है, जिसके कारण कई मकान बारिश में बह गए हैं। यहां पर कल रात से बारिश हो रही है, जिससे कई इमारतें पानी में क्षतिग्रस्त हो गई हैं, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आज भी यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बहाल
मालूम हो कि भालेसा में बादल फटा है जबकि भारी बारिश के चलते रामबन में भूस्खलन हुआ था , जिसके कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को बंद किया गया था, जिसे अब बहाल कर दिया गया है।फिलहाल राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि आज और कल कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, गोवा, तटीय कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान,कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में तेज बारिश होने के आसार हैं, जिसके लिए लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।
क्या होता है बादल फटना?
आपको बता दें कि बादल का फटना एक नेचुुुरल प्रोसेस है, जब बादल फटता है तो अचानक तेज बारिश होती है और हालात बाढ़ वाले हो जाते हैं। ये सब होता है 'प्रेगनेंट क्लाउड' के कारण। 'प्रेगनेंट क्लाउड' मतलब कि पानी से भरा हुआ बादल या गर्भवती बादल, जो कि जब किसी बाधा से टकराता है तो कहर बनकर फूटता है, यहां पर बाधा का मतलब यहां पर तेज हवाओं या पहाड़ से है।












Click it and Unblock the Notifications