Heavy Rain Alert: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा, आंध्र प्रदेश पर मडंराया साइक्लोन का खतरा

Heavy Rain Alert: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में मडंराया साइक्लोन का खतरा

नई दिल्ली, 30 नवंबर। मुंबई में फिर से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। उत्तरी गुजरात और उत्तर और उत्तर-पश्चिम महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आपको बता दें मुंबई भारी बारिश की चपेट को झेल नहीं पाता है। बारिश में मुंबई की हालत बेहाल हो जाती है। भारी ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होती है। ऐसे में अगर जरूरी हो तभी घरों से निकलना बेहतर है।

 Heavy Rain Alert: Heavy to Heavy Rain Likely In Mumbai on Wednesday, Cyclonic Storm In Odisha, Andhra
मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में जहां भारी बारिश हो सकती है तो वहीं शनिवार को एक चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से टकरा सकता है। अंडमान सागर में बने भारी दवाब के क्षेत्र के कारण चक्रवाती तूफान की स्थिति बन रही है। अगले 12 घंटों में यहां और मध्य बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक ये तूफान शनिवार को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से टकरा कर आगे बढ़ सकता है। इस तूफान से कारण इन दोनों राज्यों के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी 5-6 दिसंबर को बारिश की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+