VIDEO:पुलिस स्टेशन में अपने बॉस से भिड़ी महिला कांस्टेबल, वीडियो हुआ वायरल

बेंगलुरु। कर्नाटक के हुवली शहर के उपनगरीय पुलिस स्टेशन में महिला हेड कॉस्टेबल औऱ इस्पेक्टर के बीच हुई गरमागरम बहस का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 2 मिनट से ज्यादा समय के इस वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल कोकिला काशंबी अपने सीनियर पर चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बारे में पूछे जाने पर उस थाने में तैनात इंस्पेक्टर जैक्सन डिसूजा ने पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, हेड कॉन्स्टेबल ड्यूटी पर लेट थीं और उससे देरी की वजह पूछी गई थी।

heated argument between a woman head constable with inspector of police station in hubballi video gone viral

इंस्पेक्टर डिसूजा ने बताया, महिला कांस्टेबल ने दावा था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है, जिसके बाद उसे तुरंत साप्ताहिक छुट्टी दे दी गई। जिसके बाद वह थाने आईं और उन्होंने अपनी स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें बताईं। यह कोई गंभीर मुद्दा नहीं था और मामले को बढ़ा चढ़ाकर बताया जा रहा है।वहीं, महिला कॉन्स्टेबल कोकिला ने बताया कि वह अच्छा नहीं महसूस कर रही थीं और उन्होंने इंस्पेक्टर के खिलाफ कुछ नहीं बोला। कोकिला ने यह भी दावा किया कि वह इंस्पेक्टर का बहुत सम्मान करती हैं।

उन्होंने कहा, यह मेरी और एक अन्य महिला सहकर्मी के बीच बहस थी लेकिन मीडिया के एक हिस्से ने इसे गलत ढंग से पेश किया। दावा किया गया कि मेरी और इंस्पेक्टर के बीच बहस हुई जोकि सरासर एक गलत खबर है। बता दें कि मई में उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सिपाही को इस कदर गुस्सा आया था कि उसने दरोगा पर ही पिस्तौल तान दी। मामला नाई की मंडी थाना का था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई तो सिपाही ने अपना आपा खो दिया और थाने के अंदर ही पिस्तौल निकाल ली।

कारखास सिपाही शाकिर अली की किसी बात पर अपने साथी सिपाही भगवान सिंह से बहस हो रही थी इस बीच जब थाने के दरोगा संतोष सिंह बीच बचाव में आए तो शाकिर ने उन पर ही पिस्तौल तान दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+