बढ़ा गर्मी का कहर, लू लगने से 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के भीड़ा गांव में अचानक तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।

मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे तापमान का प्रकोप दिखने लगा है। राज्य में अब तक लू लगने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य और उत्तर महाराष्ट्र के जिले गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

महाराष्ट्र में लू लगने से पांच लोगों की मौत, देश के कई हिस्सों में चढ़ा पारा

मौसम विभाग भी हैरान
मार्च खत्म होने से पहले ही देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के भीड़ा गांव में अचानक तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग ने मौके पर टीम भेजकर इसकी जांच कराने की बात कही है। READ ALSO: खुद को आग के हवाले कर पति को गले लगाना चाहती थी महिला, चाकू लगने से हुई मौत

अकोला में पारा 44 के पार
राज्य के अकोला में भी 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया जबकि वर्धा और नागपुर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। भीषण गर्मी और ऊंचे तापमान से देश के कई हिस्से जूझ रहे हैं। राजस्थान में सबसे ज्यादा 43.4 डिग्री और हरियाणा में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया। READ ALSO: पुलिसवालों ने किंग कोबरा को बोतल से पानी पिलाया, VIDEO हुआ वायरल

अहमदाबाद में येलो अलर्ट
उधर, गुजरात के कई शहरों में गर्मी ने आम जन-जीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने अहमदाबाद में पारा बढ़ने के बाद येलो अलर्ट जारी किया है। गुजरात के अहमदाबाद में भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान को देखते हुए अहमदाबाद नगर निगम ने येलो अलर्ट की घोषणा कर दी है और हीट ऐक्शन प्लान पर काम शुरू कर दिया है। येलो अलर्ट का मतलब किसी भी खतरे की शुरुआती चेतावनी से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+