देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के नए मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई चिंता
नई दिल्ली, 27 जुलाई: देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पहले जहां कुछ महिनों से नए कोरोना संक्रमित मामलों में कमी रिकॉर्ड की जा रही थी। वहीं पिछले कुछ हफ्तों से मामलों में तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग में कोरोना के मौजूदा स्थिति पर जानकारी साझा की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि शुरू के कुछ हफ्तों में कोरोना के मामलों में एक तेज कमी दर्ज की जा रही थी, लेकिन पिछले दो-तीन हफ्तों से कोरोना वायरस के मामलों में हो रही गिरावट की दर कम हुई है, जो चिंता का विषय है। हम इसे लेकर राज्यों के साथ बात कर रहे हैं।
Recommended Video

संयुक्त सचिव ने बताया कि देश में अभी 54 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है। वहीं 62 जिले ऐसे हैं, जहां रोजाना 100 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ये मामले इन जिलों के स्थानीय और सीमित क्षेत्रों में पाए जाते हैं। वहीं देश में अभी 22 जिले ऐसे हैं, जहां पिछले 4 हफ्ते में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। इसमें केरल के 7 जिले, मणिपुर के 5, मेघालय के 3, अरुणाचल प्रदेश के 3, महाराष्ट्र के 2, असम और त्रिपुरा का 1-1 जिला शामिल है। साथ ही लव अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक नजरिए से देखें तो महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। दुनिया भर में मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। हमें सख्ती के साथ वायरस के प्रसार को रोकने पर काम करना होगा।
वहीं नीति आयोग के सदस्य स्वास्थ्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। कुछ क्षेत्र चिंता का विषय बने हुए हैं। वैक्सीनेशन भी पूरी गारंटी नहीं है। यह संक्रमण कम करेगा। ऐसा कोई भी वैक्सीन नहीं कहती कि 100% संक्रमण नहीं होगा। इससे बीमारी की गंभीरता और मौत को रोका जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications