स्वास्थ मंत्रालय का दावा- 20 करोड़ लोगों को लग चुकी है वैक्सीन,लक्ष्य हासिल करने वाला भारत बना दूसरा देश
स्वास्थ मंत्रालय का दावा- 20 करोड़ लोगों को लग चुकी है वैक्सीन, यह लक्ष्य हासिल करने वाला भारत अमेरिका के बाद दूसरा देश
नई दिल्ली, 26 मई। कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना ही सबसे अधिक सुरक्षित बताया जा रहा है। भारत के नागरिकों को कोविड महामारी से बचाने के लिए 16 फरवरी से टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई। चरणबद्ध तरीके से प्राथमिकता के आधार पर लोगों को टीका लगवाया जा रहा है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि 20 करोड़ लोगों को COVID-19 टीकाकरण कवरेज को पार करने वाला भारत अमेरिका के बाद दूसरा देश बन गया। मंत्रालय ने दावा किया है कि 60 साल से ऊपर की आयु के 42 फीसदी आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।स्वास्थ मंत्रालय ने कहा सिर्फ 130 दिनों में यह लक्ष्य हासिल करने वाला भारत अमेरिका के बाद दूसरा देश है। अमेरिका को 20 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 124 दिन लगे।
वहीं रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि म्यूकोर्मिकोसिस (काला फंगस संक्रमण) के उपचार में प्रयुक्त एम्फोटेरिसिन-बी की अतिरिक्त 29,250 शीशियों को आज सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications