कोरोना महामारी के बीच जरुरतमंदों के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने लांच किया ''ई ब्लड सर्विस एप'
कोरोना महामारी के बीच जरुरतमंदों के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने लांच किया ''ई ब्लड सर्विस एप'
नई दिल्ली। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने गुरुवार को कोरोना महामारी के बीच 'ईडब्लूड सर्विसेज़ ऐप' लांच किया। जिसका केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शुभारंभ किया। कोरोना वायरस महामारी के बीच जरूरतमंद लोगों को खून की कमी से बचाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने 'इंडियन रेड क्रॉस सोसाएटी' की पहल के तहत 'ई ब्लड सर्विस एप' को लॉन्च किया है।

मंत्री ने कहा कि जरूरतमंद लोग ऐप पर पंजीकृत हो सकते हैं और जान सकते हैं कि उन्हें रक्त कहां मिलेगा। उन्होंने ये भी बताया कि जरूरतमंदों के लिए 4 यूनिट तक रक्त की मांग कर सकते हैं।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लड बैंक उनके लिए 12 घंटे तक इंतजार करेंगे। स्वैच्छिक रक्तदाताओं को दान जारी रखना इन समय की मांग हैं हमें बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कोरोना महामारी में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी ने बहुत बढि़या पहल की है।
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने की सरकार की कोशिशों के बावजूद मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 16922 नए मामले सामने आए, जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 473105 हो गई। कोरोना वायरस के केसों में एक दिन में यह अभी तक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी है। वहीं, पिछले 24 घंटों के भीतर देशभर में 418 मरीजों की जान कोरोना वायरस के कारण चली गई है। कोरोना वायरस अब तक 14,894 मरीजों की जान ले चुका है।
गुरुवार को कोरोना वायरस के आंकड़े जारी करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि अभी तक कुल 2,71,697 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद एक्टिव केस 1,86,514 बचे हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए टेस्टिंग की रफ्तार भी बढ़ाई गई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि अभी तक देश में कुल 75,60,782 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से 2,07,871 सैंपल टेस्ट बीते 24 घंटों के भीतर किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications