सिद्धारमैया के CM वाले बयान पर कुमारस्वामी ने यूं कसा तंज, कही यह बड़ी बात

बेंगलुरु। कर्नाटक में सत्ता पर काबिज होने बावजूद कांग्रेस और जेडीएस एक दूसरे खिलाफ बयानबाजी करते दिख रहे हैं। गुरुवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि, मैने सोचा कि जनता मुझे फिर से आशीर्वाद देकर सीएम बनाएगी। दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ। इस पर कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने तंज कसा है। कुमारस्वामी ने कहा कि, इस लोकतंत्र में कोई भी सीएम बन सकता है। हमारा लोकतांत्रिक सिस्टम है।

 Kumaraswamy

दरअसल बीते गुरुवार को कर्नाटक के हासन में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि विपक्ष ने एकजुट होकर उन्हें मुख्यमंत्री बनने से रोक दिया था। राजनीति में जाति और पैसे का बोलबाला हो गया है। 'मैंने सोचा था कि लोग मुझे एक बार फिर आशीर्वाद देंगे और मुझे मुख्यमंत्री बनाएंगे। दुर्भाग्यवश, मैं हार गया, लेकिन यह अंत नहीं है। राजनीति में जीत और हार आम हैं।

जब पत्रकारों ने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार चला रहे मुख्यमंत्री कुमारस्वामी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। अपने बयान पर विवाद बढ़ता देख, सिद्धारमैया ने मीडिया में आकर कहा कि, आप चाहें जो समझें। लेकिन मैंने कहा था कि हम (कांग्रेस) अगले चुनाव में फिर से सत्ता में वापसी करेंगे।

कर्नाटक में फिलहाल जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। राज्य में गठबंधन की सरकार होने बावजूद दोनों दलों के बीच लगातार मतभेद की खबरें सामने आती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+