चढ़ा कर्नाटक का सियासी पारा, कांग्रेस के धरने में शामिल हुए एचडी देवगौड़ा

बेंगलुरु: बीएस येदियुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सियासत और भी गरमा गई है। इस शपथ ग्रहण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू हो गया है। अबतक ईगलटन रिसोर्ट में बैठे हुए कांग्रेस विधायक भी फ्रीडम पार्क पहुंचकर धरने पर बैठ गये हैं। कांग्रेस इस शपथ ग्रहण का जोरदार विरोध कर रही है। वहीं कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन को जेडीएस का भी साथ मिला है और एचडी देवेगौड़ा भी धरने में शामिल हो गये हैं।

HD Deve Gowda joins Congress protest at Vidhan Soudha, against Yeddyurappa sworn-in as CM.

इसके पहले कांग्रेस नेता ग़ुलाम नबी आजाद की अगुवाई में कांग्रेस के विधायक प्रदर्शन करने के लिए विधानसभा में एकत्र हुए हैं। गुलाम नबी आजाद के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे, सिद्धरामैया, केसी वेणुगोपाल विधानसभा में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे हैं। बता दें कि रात भर चले राजनीतिक ड्रामे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शपथ ग्रहण समारोह रोकने से इंकार कर दिया था और राज्यपाल ने येदियुरप्पा को सीएम पद की शपथ दिलाई थी।

एचडी कुमारस्वामी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि हमारा प्लान विधायकों को बचाना है। बीजेपी और उनके मंत्री विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं और लोगों को केंद्र सरकार के रवैये के बारे में मालूम होना चाहिए। बीजेपी के पास बहुमत नहीं है। कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि गवर्नर ने अपने पद का दुरुपयोग किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+