देवगौड़ा ने ममता को कांग्रेस के साथ न जाने की दी सलाह, शेयर किए 'कड़वे अनुभव'
नई दिल्ली, 12 मार्च: हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद यूपीए की लीडरशिप पर फिर से सवाल उठने शुरू हो गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने ममता को कांग्रेस से दूर रहने की सलाह दी है। जेडीएस सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने शनिवार को पांच राज्यों में हालिया विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद देश की पुरानी पार्टी के साथ अपने "कड़वे अनुभव" पर खुल कर बात की।

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, कांग्रेस के साथ कड़वे अनुभव को लेकर एचडी देवगौड़ा ने कहा कि, कांग्रेस के साथ हमारा अनुभव कड़वा रहा। पार्टी को लेकर ज्यादा परेशान परेशान नहीं है, कर्नाटक में इसके (कांग्रेस) साथ न चुनाव से पहले और न चुनाव के बाद गठबंधन करेंगे। रीजनल दलों से अपील करते हुए एचडी देवगौड़ा ने कहा कि, सभी क्षेत्रीय दलों को एक साथ आना चाहिए।
पूर्व पीएम ने आगे कहा कि जेडीएस ने गठबंधन के लिए दो बार कांग्रेस से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन असफल रहा। उन्होंने कहा, 'अगर कांग्रेस को दिलचस्पी नहीं है तो उन्हें सभी 545 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने दें। कौन परेशान है? इसके अलावा देवगौड़ा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कांग्रेस के दरवाजे पर न जाने की सलाह भी दी। दरअसल ममता ने हाल में कांग्रेस से साथ आने का आह्वान किया था।
पूर्व पीएम ने कहा, वह (ममता) खुद एक मजबूत नेता । सोनिया गांधी की पार्टी में क्यों जाएं, अगर उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है।' उन्होंने कहा कि वह अब कर्नाटक में पार्टी निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह अब कर्नाटक में पार्टी निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बता दें कि, जेडीएस और कांग्रेस ने 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद एक गठबंधन किया था। दोनों पार्टियों ने करीब 15 महीने तक राज्य में सरकार चलाई थी।












Click it and Unblock the Notifications