Hathras: हाथरस में मनहूस घड़ी से ठीक पहले सत्संग पंडाल में कैसा था उत्साह, धुन पर थिरक रहे भक्त, देखें Video
यूपी के हाथरस जिले में सत्संग में भगदड़ में मौतें बेहद भयावह की घटना थी, जिसमें अब तक 121 मौतों को पुष्टि हुई है। इसकी निष्पक्ष जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक पीआईएल दायर की गई। याचिका में घटना की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश की देखरेख में एक उच्च स्तरीय समिति के गठन की गई है। इस बीच सत्संग मंडप में शूट किए गए कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें भक्त भक्ति भाव में रमते हुए दिखाए दिए और वे भजन की धुन पर थिरक रहे हैं। जबकि अगले कुछ ही क्षणों में उनमें के कुछ की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में नारायण साकार हरि ने सत्संग का आयोजन किया था। लोग साकार हरि को भोले बाबा के नाम से जानते हैं। घटना से पहले के एक वीडियो में भगदड़ से कुछ देर पहले कई श्रद्धालु पास-पास बैठे दिख रहे थे।

घटना से ठीक पहले शूट किए गए एक वीडियों में देखा जा सकता है कि कैसे लोग साकार हरि के सत्संग सुनकर थिरक रहे हैं। हालांकि अगले क्षण जो घटना हुई उसका किसी को तनिक भी अंदाजा ना था।
FIR के मुताबिक, भगदड़ तब मची जब दोपहर दो बजे भोले बाबा अपनी गाड़ी से वहां से निकल रहे थे. जहां-जहां से गाड़ी गुजर रही थी, वहां-वहां से उनके अनुयायी धूल-मिट्टी उठाने लगे। देखते ही देखते लाखों की बेकाबू भीड़ नीचे बैठे या झुके भक्तों को कुचलने लगी और चीख-पुकार मच गई।












Click it and Unblock the Notifications