'मैं अंदर से टूट गई, लेकिन...' मां बनने के बाद सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर की खास पोस्ट
नई दिल्ली। देसी क्वीन कही जाने वालीं हरियाणवी डांसर(Haryanvi dancer) और एक्टर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) नए साल(new year 2021) के मौके पर अलग ही लुक में नजर आईं। सपना चौधरी के लिए साल 2020 खुशियां लेकर आया लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें जिस तरह से ट्रोल किया गया। उससे वह टूट गई थी। नए साल में इंस्टाग्राम पर देशी लुक में सपना चौधरी ने कविता के अंदाज में 2020 को याद किया है।
Recommended Video

फोटो शेयर कर बोलीं--मैं रोई, टूटी लेकिन फिर...
सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर जारी अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'इस साल, मैं हारी, मैं जीती, मैं रोई, मैं मुस्कुराई, मैं अंदर से टूटी गयी। लेकिन फिर भी मैं दोबारा उठकर अपने सपनो को पूरा करने के लिए तैयार हो गयी।' इसके साथ ही सपना चौधरी ने अपने फैन्स को नए साल 2021 की शुभकामनाएं भी दी हैं। सपना की इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोग कमेंट कर नए साल की बधाई के साथ उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।

2020 में मां बनी सपना
2020 की शुरुआत में ही सपना चौधरी ने वीर साहू से शादी की थी और अक्टूबर में वह मां बनी थीं। सपना चौधरी के मां बनने की खबर के बाद फैंस शॉक हो गए थे। इसकी वजह यह थी कि सपना चौधरी के मां बनने के बाद ही फैन्स को उनकी शादी के बारे में पता चला था। जिसके बाद उनके पति को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल ने काफी कुछ लिखा था। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद सपना चौधरी औऱ उनके पति वीर साहू ने पोस्ट लिखकर ट्रोल्स का करारा जबाव दिया था।

ऐसे किया ट्रोल्स का मुंह बंद
सपना चौधरी ने आलोचकों पर तंज कसाते हुए लिखा था, 'जोर लगा लो जितना, ये तो बस शुरुआत है, तु्म्हारे ही मुंह से कहलवा दूंगी, क्या बात क्या बात है। सपना चौधरी की मां ने बताया था कि वीर साहू के किसी परिजन के निधन के चलते शादी का आयोजन बड़े स्तर पर नहीं किया गया था। मां बनने के बाद सपना चौधरी एक बार फिर से काम पर वापस लौट आई हैं। हाल ही में उनके तीन गाने रिलीज हुए हैं। इनमें से एक गाने 'नलकाऐ' में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल भी नजर आते हैं। यह गाना ही सनी देओल की सुपर हिट मूवी गदर में उनकी ओर से नलका उखाड़ने के सीन पर आधारित है।

सपना ने हरियाणवी डांसर से बॉलीवुड एक्ट्रेस तक सफर तय किया
बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है। उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं। वहीं, टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं।अक्सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्टर्न लुक में नजर आती हैं। अक्सर फोटोशूट करवाती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications