सोशल मीडिया पर गोरी मेम को भा रहे हैं हरियाणवी छोरे
नई दिल्ली। हेडलाइन पढ़कर निश्चित रूप से आपके चेहरे पर भी एक मुस्कान खिल गई होगी लेकिन ताजा आंकड़ों की बात करें तो आज कल सोशल मीडिया पर हरियाणा वाले ही छाये हुए हैं। एक ऑनलाइन चैटिंग के ताजा आंकड़े बताते हैं कि सोशल मीडिया पर इन दिनों हरियाणा के ही छोरे सबसे ज्यादा चैटिंग करते हैं गोरी मेमो से।
यह आंकड़े चौंकाने के साथ-साथ हंसाने वाले भी हैं। इन आंकड़ों के हिसाब से हरियाणावासी यूथ अपनी ठेठ मार हिंदी और टूटी-फूटी अंग्रेजी के कारण विदेशी महिलाओं का दिल जीत रहे हैं जिसके कारण इन लोगों की सबसे ज्यादा फैन लिस्ट में विदेशी महिलाएं हैं। हरियाणा के छोरे बड़ी आसानी से विदेशी महिलाओं से ऑनलाइन दोस्ती कर लेते हैं और बड़ी आसानी से अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं।
पिछले एक साल के अंदर हरियाणा में करीब 4-5 शादी ऐसी हुई जिसमें कपल फेसबुक पर ही दोस्त बने और फेसबुक से ही उन्हें प्यार हुआ और यह प्यार इस कदर परवान चढ़ा जिसके चलते दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया, इस सभी शादियों की खास बात यह है कि इन सभी में लड़के हरियाणा के देसी छोरे थे और दुल्हन सात समंदर दूर अमेरिका से आयी थीं।
इस ऑनलाइन सर्वे में एक खास बात और कही गई है कि हरियाणा के बाद दिल्ली और उसके बाद गुजरात है जहां के लड़के बड़ी आसानी से सोशल मीडिया पर विदेशी महिलाओं से लव-शव कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications