प्यार की कोई उम्र नहीं होती: 73 साल के व्यक्ति ने की 63 साल की महिला से शादी
नई दिल्ली। सुनकर थोड़ा अजीब लगा ना.. लेकिन यह बात सौ फीसदी सही है। उम्र के उस पड़ाव पर जहां इंसान खटिया पकड़ लेता है उस उम्र में किसी को अपना जीवनसाथी बनाना काफी अचरज भरा काम है लेकिन यह आश्चर्यजनक काम हुआ गुवाहाटी के एक ओल्ड एज होम में।
जहां 73 वर्षीय शांतनु कुमार दास ने मंजू सिन्हा रॉय (63) से प्रेमविवाह किया। इस वृद्दाश्रम की सचिव ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी और कहा कि हमें तीन महीने पहले पता चला कि दोनों लोग एक-दूसरे को पसंद करते हैं इसलिए हमने दोनों की शादी कराने का फैसला किया औऱ अब दोनों अपने हनीमून का प्लान कर रहे हैं।
PM मोदी के लिए दुल्हन लेकर आई 'अनोखे दहेज' का तोहफा
मालूम हो कि शांतनु एक सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी का निधन कई साल पहले हो गया था। वे इससे पूर्व शहर में एक किराए के घर में रहते थे। वहीं, मंजू ने अर्से पहले अपने माता-पिता को खो दिया और अपने भाई के घर में रह रही थीं। वह अविवाहित थीं। भाई के निधन के बाद वह ओल्ड एज होम आ गईं।
दोनों ने उम्र के उस मोड़ पर एक-दूसरे को साथी चुना है जिस मोड़ पर लोगों को एक सहारे की जरूरत होती है। इस रिश्ते में शारीरिक आकर्षण नहीं बल्कि मानसिक सकून है, जब दोनों का अपनों ने साथ छोड़ दिया तो दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जिंदगी का सफर साथ तय करने का फैसला किया, जो वाकई में लोगों के लिए मिसाल का काम करेगा। इसलिए शायद सच ही कहा गया है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती।













Click it and Unblock the Notifications