हरियाणा-महाराष्ट्र में भाजपा को समर्थन के लिए पीएम मोदी ने मतदाताओं को कहा, धन्यवाद
हरियाणा-महाराष्ट्र में भाजपा को समर्थन के लिए पीएम ने कहा धन्यवाद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र और हरियाणा के मतदाताओं को धन्यवाद कहा है। नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को ट्वीट कर दोनों सूबों की जनता का भाजपा के समर्थन के लिए शुक्रिया कहा और आगे भी काम करते रहने का भरोसा दिलाया है। महाराष्ट्र और हरियाणा में आज (24 अक्टूबर) विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं। दोनों ही राज्यों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

हरियाणा के लिए किए ट्वीट में मोदी ने कहा है, हमें दिए समर्थन के लिए हरिाणा के लोगों का धन्यवाद करता हूं। हम इसी लगन से राज्य के लिए काम करते रहेंगे, जैसे बीते सालों में किया है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को भी सराहूंगा जो पार्टी के विकास के एजेंडे को लेकर लोगों के पास गए।
महाराष्ट्र को लेकर किए ट्वीट में मोदी ने कहा, महाराष्ट्र के लोगों ने एनडीए को जो प्यार दिया है उसके लिए बहुत शुक्रिया। मैं एनडीए, भाजपा और शिवसेना दोनों पार्टियों के एक-एक कार्यकर्तों को सलाम करता हूं। राज्य के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि आपकी बेहतरी के लिए हम काम करते रहेंगे।
महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। भाजपा ने हरियाणा में अकेले जबकि महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ चुनाव लड़ा था। महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। महाराष्ट्र की 288 सीटों में भाजपा को अकेले 103 सीटों पर जीत मिली है। शिवसेना को 57 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को 46 और एनसीपी ने 53 सीटें जीती हैं।
हरियाणा की 90 सीटों पर भाजपा 40, कांग्रेस 31, जेजेपी 10 और अन्य 9 सीटों पर जीती हैं। कोई पार्टी बहुमत के आंकड़े यानी 46 सीटें के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है लेकिन सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ही रही है।












Click it and Unblock the Notifications