उच्च जाति के लोगों ने दलितों को नहीं करने दिया भंडारा, पुलिस की मौजूदगी में खाना उठाकर गौशाला में ले गए

हरियाणा: दलितों को मंदिर में भंडारा ना करने देने पर तनाव

नई दिल्ली। हरियाणा के रेवाड़ी में उच्च जाति के लोगों ने दलितों को कथित तौर पर भंडारा नहीं करने दिया। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में रविवार को उच्च जाति के लोग मंदिर के बाहर से भंडारे के लिए बना खाना उठाकर ले गए और गौशाला में डाल दिया। इससे पहले दलितों को पूजा करने से भी रोक दिया गया था। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। घटना जाटूसाना के नैनसुखपुरा गांव की है।

 haryana

गांव के दलित मंदिर गए तो उनको पूजा करने से रोक दिया गया था और भंडारा नहीं करने की धमकी भी दी थी। इसके बाद गांव में भारी फोर्स के बीच पूजा कराने की तैयारी की गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां भी खड़ी कराई गईं लेकिन दबंगों ने पूजा का टेंट गिरा दिया और भंडारे का प्रसाद ट्रैक्टर में भरकर गोशाला में दे आए।

बेटी की बीमारी ठीक होने पर किया था भंडारा

जानकारी के मुताबिक, गांव के विजयपाल की बेटी काफी समय से बीमार थी। उन्होंने बेटी के जल्दी ठीक होने पर गांव स्थित बाबा भैया मंदिर में भंडारे की उन्होंने मन्नत मांगी थी। बेटी ठीक हुई तो भंडारा करने की बात उन्होंने उच्च जाति के लोगों के सामने रखी तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई लेकिन उच्च जाति के लोगों ने साफ कह दिया कि पंचायत हुई तो अच्छा नहीं होगा।

मामला पुलिस तक पहुंचा और रविवार को पुलिस फोर्स की निगरानी में भंडारा और पूजा कराने की तैयारी हुई। दलित परिवार जब पूजा करने गया तो दबंगों ने टेंट उखाड़ दिया और भंडारे का खाना ट्रैक्टर में भरकर गोशाला लेकर चले गए। दलितों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस खड़े होकर तमाशा देखती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+