Kisan Andilan 2.0: हरियाणा में बढ़ी सख्ती, 7 जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी, 17 फरवरी तक स्थगित रहेगी सेवा
Kisan Andilan 2.0: किसान कर्ज माफी, एमएसपी पर तीन कानूनों की गारंटी समेत किसानों की मांगों को लेकर 'दिल्ली चलो' मार्च के तहत प्रदर्शन जारी है। किसानों का दावा है कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण है, हालांकि इस बीच प्रशासन और किसानों के बीच कथित रूप से झड़प की भी कुछ घटनाएं हुईं है। शांति और कानून व्यवस्था को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं स्थगित की हैं। गुरुवार एक आदेश में सरकार ने हरियाणा के 7 जिलों में 17 फरवरी तक इंटरनेट सेवाएं स्थगित रखने को कहा है।
किसान मार्च 'दिल्ली चलो' के दौरान झड़प की घटनाओं के बीच हरियाणा सरकार ने इंटरनेट पर पाबंदी दो दिन और बढ़ा दी है। हरियाणा के पंजाब से लगते 7 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल,जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में इंटरनेट सेवाएं अब 17 फरवरी रात 12:00 बजे तक बंद रहेंगी।

बता दें कि हरियाण के अलावा पंजाब के किसान संगठन भी इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। किसानों के दिल्ली कूच के तीसरे दिन गुरुवार को भी स्थिति पहले जैसी ही रही। इससे पहले दिल्ली चलो मार्च के पहले दिन यानी मंगलवार को सिंधु बॉर्डर पर हुए बवाल के बाद बुधवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही।
गुरुवार को दिल्ली की सीमा पर एक बार फिर टकराव की स्थिती बन गई। नियंत्र के लिए पुलिस बल ने बल का प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान निहंग सिंह की पीठ में रबर की गोली लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ निहंग घग्गर के पुल पर बैरिकेड के पास जाकर पुलिसकर्मियों को ललकार रहे थे। समझाने पर नहीं माने तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट का प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा।
वहीं शुक्रवार को भारत बंद के समर्थन में शुक्रवार को पंजाब में प्राइवेट बसें नहीं चलेंगी। प्राइवेट बस ऑपरेटर ने यह ऐलान किया है। वहीं पंजाब कांग्रेस 16 फरवरी को भारत बंद के दौरान राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी। अपने दिल्ली कूच आंदोलन के तहत इस समय हरियाणा की सीमाओं पर बैरिकेडिंग और बल प्रयोग के विरोध में किसान संगठनों ने भारत बंद का एलान किया है।
वहीं देशभर के किसान संगठनों ने 16 फरवरी को भारत बंद की घोषणा की है। किसान बेरोजगारी जैसे मुद्दों के साथ-साथ जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ते हुए एमएसपी पर गारंटी जैसे अधिकार भी मांग रहे हैं।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications