हरिय़ाणा में भाजपा सरकार, उड़ गई होंगी वाड्रा की रात की नींद
नई दिल्ली। हरिय़ाणा में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में बनने वाली भाजपा सरकार के चलते राबर्ट वाड्रा की रात की नींद उड़ गई होगी।

नई सरकार वाड्रा के जमीन सौदों की जांच करवाएगी और अगर वाड्रा दोषी पाये जाते हैं तो मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वाड्रा पर आरोप हैं कि उसे हरिय़ाणा सरकार ने कौड़ी के दाम जमीन दिलवाई ताकि उसे बेचकर वह मोटा पैसा कमाया जा सके।
वाड्रा को राहत देने का सवाल नहीं
सूत्रों का कहना है कि वाड्रा को किसी तरह से राहत देने का सवाल ही नहीं क्योंकि भाजपा लोकसभा और हालिया विधानसभा चुनावों में उनके घोटालों को जनता के बीच लेकर जाती रही है।
हरियाणा भाजपा के महासचिव व विधायक कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि हुड्डा के खिलाफ पार्टी द्वारा तैयार किए गए आरोपपत्रों की भी जांच करवाई जाएगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में जमीनों को लेकर भारी भरकम घोटाले हुए थे और इन घोटालों ने प्रदेश को घोटालों का प्रदेश बनाकर रख दिया था। जानकारों ने बताया कि भाजपा सरकार उन वजहों का पता लगाएगी जिसके चलते प्रदेश खनन पर रोक लगाई गई।
इसके चलते न केवल राज्य सरकार के राजस्व में करोड़ों का नुक्सान हुआ बल्कि आम लोगों को रेत बजरी खरीदने के लिए दस गुणा महंगे दाम देने पड़े।












Click it and Unblock the Notifications